Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आस्ट्रेलिया से सीरीज बराबरी के बाद कुलदीप यादव को मिली ये बड़ी उपलब्धि

इंटरनेट डेस्क। भारत और आॅस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी20 श्रृखंला रविवार को 1-1 से बराबरी पर रही है। आॅस्ट्रेलिया ने पहले मैच में भारत को चार विकेट से हराकर श्रृखंला में 1-0 की बढ़त बना ली थी, इसके बाद दूसरा मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा और इसके बाद रविवार को खेला गया आखिरी मुकाबला भारत ने 6 विकेट से जीत लिया। ऐसे में भारत और आॅस्ट्रेलिया के बीच खेली गई यह टी20 श्रृखंला 1-1 से बराबरी पर रही।

IndvAus T20 : भारत के इन खिलाड़ियों ने अंतिम मैच में बनाएं ये शानदार रिकॉर्ड, एक के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज

हालांकि इस श्रृखंला में गेंदबाज कुलदीप यादव का प्रदर्शन अच्छा रहा, कुलदीप यादव ने इस सीरीज में 4 विकेट लिए है और ताजा आईसीसी पुरुष ट्वंटी-20 रैंकिंग में 20 स्थान की लम्बी छलांग लगाकर तीसरे स्थान पर कब्जा किया हैं।

ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर एडम जम्पा को भी रैंकिंग में फायदा मिला है। वह 17 स्थान की छलांग के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गए। जम्पा ने सीरीज में तीन विकेट लिए। इधर आखिरी मैच में चार विकेट लेकर भारत को बराबरी दिलाने वाले लेफ्ट आर्म स्पिनर क्रुणाल पांड्या ने 66 स्थान की छलांग लगाकर 98 वां स्थान हांसिल किया है।

हरमनप्रीत अब भारत के अलावा इस टीम की संभालेगी कमान, हासिल की ये खास उपलब्धि

इसके साथ ही भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह ने अपना 19वां और 21वां स्थान बरकरार रखा है। इनकी रैकिंग में कोई उतार चढ़ाव देखने को नहीं मिला है। शिखर धवन भी पांच स्थान के सुधार के साथ 11वें नंबर पर पहुंच गए हैं।