Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्रिकेट के बाद राजनीति के मैदान पर कदम रख सकते है ये दो खिलाड़ी, जानिए

स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिकेट जगत के कई दिग्गज खिलाड़ी संन्यास लेने के बाद राजनीति के मैदान में कदम रखते है। इसी कड़ी में खबरे आ रही है कि बांग्लादेश के कप्तान मशरफे मुर्तजा और शाकिब अल हसन राजनीति के मैदान में कदम रख सकते है। बांग्लादेश की सत्ताधारी पार्टी का कहना है कि मशरफे मुर्तजा अगले महीने होने वाले चुनावों में खड़े हो सकते है।

लेकिन अब यह भी खबरे आ रही है कि शाकिब अल हसन और मशरफे मुर्तजा ने देश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की सलाह पर चुनाव लड़ने का इरादा बदल दिया है। पिछले कुछ दिनों दोनों खिलाड़ियों के राजनीति में आने की खबरे आ रही थी। यहां तक कि पड़ोसी देश पाकिस्तान में एक क्रिकेटर प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पहुंच गया है। ऐसे में कई दूसरे खिलाड़ियों का भी राजनीति में अपना करियर बनाने की सोच रहे है।

खबरों के अनुसार क्रिकेट में अपनी पहचान बना चुके शाकिब अल हसन और कप्तान मशरफे मुर्तजा ने अब राजनीति में नई पारी खेलने का इरादा कर लिया था, लेकिन रविवार को बांग्लादेश के प्रमुख अखबार ढाका ट्रिब्यून की खबरों की माने तो दोनों क्रिकेटरों में से शाकिब ने PM हसीना की सलाह पर अपना इरादा बदल दिया है। वहीं अवामी लीग के जनरल सेक्रेटरी ने बताया, "शाकिब अल हसन अब राजनीति में कदम नहीं रखेंगे क्योंकि प्रधानमंत्री शेख हसीना ने उन्हें सलाह दी है कि वो अभी अपने खेल पर ध्यान दें।" हालांकि अभी कुछ भी साफ़ नहीं हो पाया है।

यह भी पढ़े:-

पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को की चेतावनी

रोहित शर्मा की कप्तानी से प्रभावित हुआ भारतीय टीम का ये पूर्व खिलाडी

आने वाले ऑस्ट्रेलिया टेस्ट श्रृंखला पर रोहित का बयान, मैं टेस्ट मैच के बारे में सोच नहीं रहा हूं



Herald