Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत के बाद ‘मैन ऑफ़ द मैच’ शिखर धवन ने कह दी ये बड़ी बात

टीम इंडिया ने चेन्नई में खेले गए तीसरे टी-20 मैच में वेस्टइंडीज को 6 विकेट से मात देकर मेहमान टीम का 3 मैचों की इस सीरीज में 3-0 से सूपड़ा साफ कर दिया है. इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट गंवा कर 181 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 182 रनों का लक्ष्य दिया. जवाब में टीम इंडिया ने आखिरी गेंद पर वेस्टइंडीज को धूल चटा दी.

शिखर धवन ने 62 गेंदों में नाबाद 92 रनों की पारी खेली

शिखर धवन ने 62 गेंदों में नाबाद 92 रनों की पारी खेली है, जिसमें 2 छक्के और 10 चौके भी शामिल थे. इसके अलावा ऋषभ पंत ने 38 गेंदों में नाबाद 58 रन बनाए. धवन ने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलते हुए 62 गेंद में दो छक्कों और 10 चौकों की मदद से 92 रन बनाकर फार्म में वापसी की. उन्होंने पंत (38 गेंद में 58 रन, पांच चौके, तीन छक्के) के साथ तीसरे विकेट के लिए 130 रन की साझेदारी की जिससे भारत ने 182 रन के लक्ष्य को अंतिम रह चार विकेट पर 182 रन बनाकर हासिल किया.

जीत के बाद शिखर धवन ने कहा,

यह एक अच्छा मैच था. हमने दो शुरुआती विकेट गंवाए, और मुझे पता था कि मुझे क्रीज पर रहना जरूरी है. ऋषभ ने हमारे बीच अच्छी, साझेदारी की. उसने वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी की. मुझे पता था कि वह गेंदबाजों पर आक्रमण करेगा. इसलिए मैं आराम से खेल रहा था.फिर कुछ बड़े छक्के लगाने के बाद मैं पार्टी में शामिल हो गया. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग क्या कहते हैं, और मैं सिर्फ खुद को वापस लाता हूं और अपने खेल में वापस आता हूँ.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत के बाद ‘मैन ऑफ़ द मैच’ शिखर धवन ने कह दी ये बड़ी बात appeared first on SportzWiki Hindi.