हाल में ही श्रीलंका के राजनीतिक हालात काफी ज्यादा ख़राब चल रहे हैं. ऐसे में देश के महान सलामी बल्लेबाज़ तिलकरत्ने दिलशान ने राजनीती में कदम रखने का फैसला किया हैं. दिलशान देश के पूर्व राष्ट्रपति महिन्द्रा राजपक्षे की पार्टी से जुड़ गए हैं. उन्होंने राजपक्षे द्वारा बनाई गई उनकी नई पार्टी श्रीलंका पीपुल्स फ्रंट पार्टी (SPFP) को ज्वाइन किया है.
श्रीलंका के हालात है नाजुक

आप को बता दें कि श्रीलंका देश की राजनीति में इस समय काफी ज्यादा उठा-पटक चल रही हैं .26 अक्टूबर को राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे को नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ दिलाई थी. बुधवार (14 नवंबर) को संसद ने विवादित तौर नियुक्त प्रधानमंत्री महिन्द्रा राजपक्षे सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित किया. पार्टी से जुड़ने पर पूर्व कप्तान ने फिलहाल कुछ भी नहीं कहा है. पार्टी ने दिलशान की तस्वीर पोस्ट कर उनके पार्टी से जुड़ने की जानकारी दी है.

गौरतलब है कि दिलशान इससे पहले तब चर्चा में आए थे जब उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की बात कही थी. इस दौरान श्रीलंकन क्रिकेट बोर्ड से वापसी की बात की कही थी.
कुछ इस तरह का रहा है करियर

वही उनके करियर की बात करें तो उन्होंने 2016 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषण की थी. इस दौरान उन्होंने अपने करियर में श्रीलंका की तरफ से उन्होंने 87 टेस्ट में 40.98 की औसत से 5492 रन बनाए हैं जिसमें 194 रन उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा है. 330 वनडे मुकाबले में दिलशान के नाम 10290 रन हैं. वनडे में उन्होंने कुल 22 शतक बनाए है और सर्वाधिक स्कोर 161 का रहा है.
मुर्तजा भी कर चुके है ऐलान
दिलशान ही नही बांग्लादेश की सत्ताधारी पार्टी ने हाल में ही ऐलान किया है कि वनडे क्रिकेट टीम के कप्तान मशरफे मुर्तजा अगले महीने होने वाले चुनावों में खड़े होंगे. देश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने मुर्तजा के चुनाव में हिस्सा लेने का समर्थन किया है.
The post गौतम गंभीर के राजनीति में उतरने की खबरों के बीच दिग्गज ने थामा इस पार्टी का हाथ, जल्द लड़ेंगे चुनाव appeared first on SportzWiki Hindi.