Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बर्थडे स्पेशल : यह तेज गेंदबाज तोड़ देता था बल्लेबाजों की हड्डियाँ, इनकी वजह से मैदान पर तैनात रहती थी पुलिस

आज उस खिलाड़ी का जन्मदिन हैं. जो अपनी तेज गेंदबाजी से बल्लेबाजों की हड्डियाँ तोड़ने के लिए पहचाना जाता हैं. हम बात इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज हेराल्ड लारवुड की कर रहे हैं.

आपकों बता दें, की हेराल्ड लारवुड का जन्म 14 नवंबर 1904 को नॉटिंघमशायर में हुआ था और वह अपनी तूफानी तेज गेंदबाजी के लिए पहचाने जाते थे.

1933 में अपनी बॉडीलाइन गेंदबाजी से हुए फेमस 

बता दें, कि हेराल्ड लारवुड अपनी बॉडीलाइन गेंदबाजी की वजह से फेमस हो गये थे. दरअसल, 1933 में इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे    पर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने गई थी.

इंग्लैंड की टीम किसी भी कीमत पर इस सीरीज को अपने नाम करना चाहती थी. जिसके लिए इंग्लैंड की टीम ने बॉडीलाइन गेंदबाजी की रणनीति अपनाई. उस समय इंग्लैंड टीम के कप्तान डगलस जार्डिन थे और उन्होंने अपने गेंदबाजो को बॉडीलाइन गेंदबाजी की पूरी छुट दी थी.

दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला टेस्ट मैच एडिलेड के मैदान पर खेला जा रहा था. इस टेस्ट के शुरूआती ओवरों में ही इंग्लैंड के तेज गेंदबाज हेराल्ड लारवुड ने अपनी बॉडी लाइन गेंदबाजी का जलवा दिखाना शुरू कर दिया था.

इस वजह से लगानी पड़ी थी लारवुड के कारण पुलिस फ़ोर्स 

उनकी एक गेंद तो ऐसी थी. जो सीधे ऑस्ट्रेलिया के कप्तान बिल वुडफुल के शरीर में तेजी से जा लगी और वह निचे गिर गये थे. इस घटना से ऑस्ट्रेलियाई समर्थक गुस्से में आ गये और उन्होंने हेराल्ड लारवुड की होटिंग शुरू कर दी.

हालाँकि, इंग्लैंड के तेज गेंदबाज हेराल्ड लारवुड ने फिर भी अपनी बॉडीलाइन तेज गेंदबाजी जारी रखी. हद तो तब हो गई जब अपनी एक गेंद से लारवुड ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ओल्डफिल्ड की पसलियाँ तोड़ दी.

ओल्डफिल्ड को आई चोट के बाद मैच देखने आये 50 हजार दर्शक बेकाबू हो गये और काफी मुश्किलों से पुलिसकर्मीयों ने तेज गेंदबाज हेराल्ड लारवुड को मैदान के बाहर निकाला.

हेराल्ड लारवुड के चलते इस पूरी सीरीज के दौरान पुलिसकर्मियों को बाउंड्री लाइन के पास ही खड़ा कर दिया गया था. इस टेस्ट सीरीज में लारवुड ने शानदार गेंदबाजी करते हुए कुल 33 विकेट हासिल किये थे.

माफी मांगने से भी किया मना 

हालाँकि, बॉडीलाइन गेंदबाजी के चलते उन पर माफी मांगने का दबाव था, लेकिन उन्होंने माफ़ी मांगने से साफ़ मना कर दिया था. उनका कहना था, कि उन्होंने जो भी किया सिर्फ अपने कप्तान के कहने में किया था. माफी ना मांगने की वजह से ही उन्हें इंग्लैंड की टीम से बाहर होना पड़ा था.

उन्होंने अपने 21 टेस्ट मैचों के करियर में 78 विकेट हासिल किये हैं और इस दौरान उनके बल्ले से 485 रन निकले थे. उन्होंने 361 प्रथम श्रेणी मैचों में 1427 विकेट भी लिए हुए हैं.

बता दें, कि बॉडी लाइन गेंदबाजी वह गेंदबाजी होती हैं. जो सिर्फ शरीर में की जाती हैं. बॉडी लाइन गेंदबाजी में गेंदबाज सिर्फ बल्लेबाज के शरीर को टार्गेट करता हैं. इस गेंदबाजी के अनुसार ना ही गेंदबाज बल्लेबाज को आउट करने की ओर देखता हैं और ना ही स्टंप की तरफ बॉल कराने को देखता हैं. इस गेंदबाजी में गेंदबाज का एकमात्र उदेश्य बल्लेबाज को चोटिल करना होता हैं.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

 

The post बर्थडे स्पेशल : यह तेज गेंदबाज तोड़ देता था बल्लेबाजों की हड्डियाँ, इनकी वजह से मैदान पर तैनात रहती थी पुलिस appeared first on SportzWiki Hindi.