इनदिनों वेस्टइंडीज की धरती में महिला टी-20 विश्व कप खेला जा रहा हैं. जिसमे कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं. इस टी-20 विश्व कप में 10 नवंबर को ग्रुप ए का एक मैच इंग्लैंड और श्रीलंका की टीम के बीच होना था, लेकिन यह मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था और दोनों टीमों ने 1-1 अंक से संतोष करना पड़ा था.
बारिश के दौरान इंग्लैंड के खिलाड़ियों का अभ्यास का नया तरीका

बारिश के दौरान इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने अभ्यास का एक नया तरीका निकाला था. इंग्लैंड की महिला खिलाड़ियों ने ड्रेसिंग रूम में ही अभ्यास करना शुरू कर दिया था. वह ड्रेसिंग रूम के अंदर ही टेनिस बॉल से क्रिकेट खेलने लगी.
ईसीबी ने वीडियो किया पोस्ट

इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के इस अभ्यास के वीडियो को इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने अपने अधिकारीक ट्विटर अकाउंट पर भी पोस्ट किया हैं.
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने अपने अधिकारीक ट्विटर अकाउंट से इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, “बहुत ज्यादा बारिश हैं, लेकिन फिर भी हमने क्रिकेट खेलने का नया तरीका खोज लिया.”
यहाँ देखे वीडियो

Lots of
about but we’re still finding a way to play cricket #WT20 pic.twitter.com/gFuTe0KSS7
— England Cricket (@englandcricket) November 10, 2018
आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते हैं, कि कैसे इंग्लैंड की महिला खिलाड़ियों ने तेज बारिश के बावजूद क्रिकेट खेलने का एक नया तरीका निकाला. वह अपने ड्रेसिंग रूम में ही टेनिस बॉल से आपस में ही क्रिकेट खेलने लगी और मैच के लिए उन्होंने अपना अभ्यास जारी रखा.
बता दें, कि भारत की महिलाएं इस टी-20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं. भारत ने अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड की टीम को हराया था. वहीं अपने दूसरे मैच में पाकिस्तान की टीम को हराया था.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post वीडियो : बारिश के चलते मैच में देरी होने के बाद भी इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने निकाला अभ्यास का नया तरीका appeared first on SportzWiki Hindi.
about but we’re still finding a way to play cricket