भारत की टीम चार मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की धरती में है. भारत को अपना पहला टेस्ट मैच 6 दिसंबर से एडिलेड क्रिकेट स्टेडियम में खेलना है, लेकिन इस टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम को चार दिन का एक अभ्यास मैच 28 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच सिडनी के मैदान पर खेलना हैं. यह मैच भारतीय टीम क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन टीम के साथ खेलेगी, लेकिन इस मैच के पहले दिन का खेल बारिश के कारण रद्द हो चुका हैं.
विराट के प्रशंसक ने शर्ट में मांगा ऑटोग्राफ

इनदिनों भारतीय टीम अभ्यास मैच की वजह से सिडनी में है और यही भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली से उनके एक प्रशंसक ने ऑटोग्राफ मांगा.
इस प्रशंसक ने विराट कोहली से ऑटोग्राफ अपनी शर्ट में मांगा, पहले तो विराट थोड़ा हैरान रह गये, लेकिन उन्होंने अपने इस प्रशंसक की बात मानते हुए अपने इस प्रशंसक को उसकी शर्ट पर ही ऑटोग्राफ दे दिया. भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के प्रशंसकों के एक इन्स्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर भी किया गया हैं.
यहाँ क्लिक कर देखे वीडियो

View this post on Instagram
आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते है, कि कैसे विराट कोहली ने अपने क्रिकेट प्रशंसक को उसकी शर्ट में ही ऑटोग्राफ दे दिया. इस ऑटोग्राफ को पाने के बाद इस प्रशंसक की खुशी देखते ही बनती थी.
एकबार फिर शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगे ऑस्ट्रेलिया की धरती में

आपकों बता दे, कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के पिछले दौरे में रनों की बरसात की थी और चार टेस्ट मैचों में कुल चार शतक लगा डाले थे.
इस दौरे में भी वह रनों की बरसात करना चाहेंगे और भारतीय टीम को पहली बार ऑस्ट्रेलिया की धरती में सीरीज जीताना चाहेंगे. भारत की टीम ने कभी ऑस्ट्रेलिया की धरती पर कोई भी टेस्ट सीरीज नहीं जीती है. पिछले बाद भारतीय टीम को चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से हार मिली थी.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post वीडियो : विराट के फैन ने ऐसे जगह माँगा ऑटोग्राफ, हैरान कोहली ने किया कुछ ऐसा appeared first on SportzWiki Hindi.
@anushkasharma #virat #kohli #viratkohli #cricket #australia