भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली आज अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं. भारतीय टीम के कप्तान के जन्मदिन के अवसर पर वीरेंद्र सहवाग ने भी अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर बधाई दी हैं.
वीरेंद्र सहवाग की विराट कोहली को यह बधाई इसलिए भी ज्यादा खास हैं, क्योंकि पिछले कुछ दिनों में इन दोनों के बीच मीडिया में सबकुछ ठीक ना होने की खबरें आई थी.
यहाँ देखे कोहली के लिए वीरेंद्र सहवाग का ट्वीट

भारतीय टीम के कप्तान के जन्मदिन के अवसर पर सहवाग ने ट्वीट करते हुए लिखा, ”इस धनतेरस पर, आपको एक साल की कामना है जो फिर से रनों से भरा हुआ हो.
On this Dhanteras, wish you a year that is again filled with Runteras. #HappyBirthdayVirat pic.twitter.com/f09gppLZON
— Virender Sehwag (@virendersehwag) November 5, 2018
दोनों काफी सालों तक भारतीय टीम के लिए खेल चुके है साथ

बता दें, कि वीरेद्र सहवाग और विराट कोहली काफी सालों तक भारतीय टीम के लिए एक साथ खेल चुके हैं. भारत की साल 2011 विश्व कप जीत में यह दोनों ही खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई थी. वहीं दिल्ली की घरेलू टीम के लिए भी दोनों खिलाड़ी एक साथ खेल चुके हैं.
2011 विश्व कप में की थी रिकॉर्ड 203 रन की साझेदारी

बता दें, कि 2011 विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ एक लीग मुकाबले में विराट कोहली और वीरेंद्र सहवाग ने तीसरे विकेट के लिए 203 रन की शानदार साझेदारी की थी.
इस मैच में दोनों ने ही शानदार शतक लगाये थे. वीरेंद्र सहवाग ने जहां इस मैच में 140 गेंदों पर 175 रन की पारी खेली थी. वहीं विराट कोहली ने 83 गेंदों में 100 रन की नाबाद पारी खेली थी. इन दोनों खिलाड़ियों की शानदार पारी की बदौलत भारत ने बांग्लादेश से यह मैच 87 रन के अंतर से जीत लिया था.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post मतभेद की खबरों के बीच सहवाग ने कुछ इस नये अंदाज में दी कोहली को जन्मदिन की बधाई appeared first on SportzWiki Hindi.