स्पोर्ट्स डेस्क। खिलाड़ी आये दिन अपने खेल को लेकर कुछ कुछ खुलासे करते रहते है। अब भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान सरदार सिंह ने एक ऐसा खुलासा किया है जिसने सभी हो हैरान कर दिया। उन्होंने अपने रिटायरमेंट लेने की पहली बार वजह से बताई और वजह जानकर आपको झटका भी लग सकता है।
सरदार सिंह ने अपने करियर के जल्द खत्म होने के लिए भारतीय हॉकी के हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर (HPD) डेविड जॉन और पूर्व कोच शोर्ड मारिन ने उनके साथ अच्छा बर्ताव नहीं था जिसकी वजह से उन्हें सितंबर में अचानक संन्यास लेना पड़ा। पिछले साल ढाका में हुए एशियन गेम्स मैच की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें डेविड के कमरे में बुलाया गया था जहां मारिने भी मौजूद थे। बता दें, भारतीय टीम इस टूर्नामेंट की विजेता रही थी।
सरदार ने कहा, ''मुझे एशिया कप में पाकिस्तान टीम के खिलाफ मैच से पहले उनको (जॉन) कमरे में बुलाया गया, जहां कोच (मारिने) भी वहां मौजूद थे। जॉन ने कहा कि मैंने कई गलतियां की है और अकेले खेलने पर ध्यान दे रहा हूं। किसी अहम मैच से पहले ऐसा सुनकर कैसा लगेगा आप यह समझ सकते हैं। वह इस बात को मैच के बाद भी कह सकते थे।'' बता दें, एशियाई चैम्पियन ट्रॉफी के लिए टीम में नहीं चुना गया था।
उन्होंने आगे आगे कहा, "मुझे लगा वर्ल्ड हॉकी लीग और राष्ट्रमंडल खेलों के लिए चुना जायेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके बदले मुझे जूनियर टीम के साथ मलेशिया भेज दिया गया। इसके बाद मैंने संन्यास मन बना लिया। " आपको बता दें, सरदार सिंह ने 12 साल के करियर में 350 से अधिक इंटरनेशनल मैच खेले. उन्हें 2012 में अर्जुन पुरस्कार और 2015 में पद्म श्री से नवाजा गया।
Herald