Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सिडनी में विराट की शानदार पारी के बावजूद, मिचेल जॉनसन ने कुछ इस तरह बनाया विराट का मजाक

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के शानदार अर्धशतक के दम पर भारत की टीम ने ऑस्ट्रेलिया की टीम को सिडनी में खेले गये तीसरे टी-20 मैच में हरा दिया.

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने इस मैच में भारत के लिए 41 गेंदों पर 61 रन की शानदार पारी खेली थी और भारत ने अपनी इस जीत के साथ ही सीरीज को 1-1 से ड्रा कर लिया हैं.

मैच के बाद विराट ने मार्क्स स्टोइनिस से की बात

सिडनी टी-20 मैच खत्म होने के बाद ही प्रेजेंटेशन सेरेमनी में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मार्क्स स्टोइनिस से बातचीत करते हुए नजर आये.

बता दें, कि आईपीएल 2019 के लिए आरसीबी की टीम ने मार्क्स स्टोइनिस को किंग्स इलेवन पंजाब की टीम से विंडो ट्रेडिंग सिस्टम के तहत मंदीप सिंह के बदले अपनी टीम में शामिल कर लिया हैं.

आईसीसी ने कोहली और स्टोइनिस की तस्वीर की पोस्ट 

विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मार्क्स स्टोइनिस से क्या कह रहे थे, इस बात को जानने के लिए आईसीसी ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया और लिखा, “आप क्या सोचते हैं विराट कोहली क्या कह रहे है मार्क्स स्टोइनिस से” 

 

जॉनसन ने विराट का उड़ाया मजाक 

मिचेल जॉनसन ने आईसीसी की इस बात का मजकियाँ अंदाज में जवाब देते हुए अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, “आपने इतने अच्छे मसल्स कैसे बनाये.”

भारतीय प्रशंसकों ने जॉनसन का चखाया मजा 

इसके बाद एक भारतीय प्रशंसक ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, “विराट कोहली एक तो यह कह रहे हैं, कि मिचेल जॉनसन के पास ट्विटर पर कितना खाली समय हैं. 

दूसरा जॉनसन जैसो के पास बहुत ज्यादा समय हैं मेरे जिंदगी के बारे में बात करने के लिए…. वह बेकार हैं.”

 

 

एक अन्य भारतीय क्रिकेट प्रशंसक ने मिचेल जॉनसन को करारा जवाब देते हुए लिखा, “आप विराट कोहली को लेकर हमेशा कुछ ना कुछ हास्यास्पद खोज लेते हो, क्या कारण हैं.”

जॉनसन को हुआ गलती का अहसास 

Mitchell Johnson retired from cricket

इसके बाद मिचेल जॉनसन को अपनी गलती का अहसास हुआ और उन्होने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, “यह वास्तव में मार्क्स के उद्देश्य से एक मजाक है.”

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post सिडनी में विराट की शानदार पारी के बावजूद, मिचेल जॉनसन ने कुछ इस तरह बनाया विराट का मजाक appeared first on SportzWiki Hindi.