Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

फिर उठी स्मिथ, वॉर्नर और बेनक्रॉफ्ट पर लगे प्रतिबंध को हटाने की मांग

स्पोर्ट्स डेस्क। गेंद से छेड़छाड़ मामले के मामले में सजा काट रहे ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और कैमरून बेनक्रॉफ्ट पर लगे प्रतिबंध को हटाने की मांग अब तेज़ होती जा रही है। ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर्स एसोसिएशन (एसीए) ने एक बार फिर स्मिथ, वॉर्नर और बेनक्रॉफ्ट पर लगे प्रतिबंध को हटाने की बात की है। एसीए ने हाल ही में कहा इन तीनों खिलाड़ियों पर लगे प्रतिबंध को अब हटा देना चाहिए।

आपको जानकारी में बता दें, साउथ अफ्रीका में गेंद से छेड़छाड़ के मामले दोषी पाए जाने के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने इस साल मार्च में तत्कालीन कप्तान स्टीव स्मिथ और उप कप्तान डेविड वॉर्नर पर एक साल और बेनक्रॉफ्ट नौ महीने का प्रतिबंध लगाया था। वहीं एसीए के अध्यक्ष ग्रेग डायर ने कहा है कि समिति की समीक्षा में पता चल चुका है कि जो कुछ भी साउथ अफ्रीका में हुआ उसके लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) को भी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। हां, यहां गलती व्यक्तिगत है, लेकिन अब सबूत हैं और साथ ही सिस्टम के नाकाम होने का भी पता एक स्वतंत्र जांच से चल गया है।

उन्होंने आगे साफ़ भाषा में कहा, 'क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) को मेरा साफ पैगाम है। अब इन तीनों खिलाड़ियों को काफी सजा मिल चुकी है इसलिए इनपर से प्रतिबंध हटा देना चाहिए। मैं कहना चाहता हूं कि एसीए इनके ऊपर लगे प्रतिबंध को खत्म कर उन्हें खेलने की अनुमति दे।'

यह भी पढ़े:-

Ind vs WI: कल के मैच में एक ओर विराट रिकॉर्ड बना सकते है कोहली
31 अक्टूबर: 13 साल पहले धोनी ने किया था कमाल, जिसके बाद दुनिया करने लगी सलाम



Herald