एक खिलाड़ी या एथलेटिक का सबसे बड़ा सक्सेस मंत्र उसकी फिटनेस को माना जाता है। एक खिलाड़ी के लिए मैदान में अपना कमाल दिखाने के लिए फिटनेस सर्वोपरी है जिसके साथ कभी भी समझौता नहीं किया जा सकता है। कुछ ऐसा ही विचार भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों का होता है।
विराट कोहली की सफलता का सबसे बड़ा मंत्र है उनकी फिटनेस
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली अपनी फिटनेस को लेकर कड़ी मेहनत करते नजर आते हैं। विराट कोहली जिम में पसीना बहाकर अपने आपको फिट रखने का पूरा प्रयास करते हैं।

किसी भी खिलाड़ी को सफलता ऐसे ही नहीं मिलती है सफलता हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होती है। वो चाहे अपने खेल को लेकर हो या अपनी फिटनेस को लेकर।
विराट कोहली कभी नहीं करते अपनी फिटनेस को लेकर कोई समझौता
इसका सबसे बड़ा और जीता-जागता उदाहरण भारतीय क्रिकेट टीम की रन मशीन विराट कोहली हैं। विराट कोहली जिस तरह से मैदान में एक के बाद एक रिकॉप्ड दर रिकॉर्ड बनाते हैं रहे हैं वो तो हर किसी को लुभाते हैं।

लेकिन इस सफलता के पीछे विराट कोहली की कड़ी मेहनत का सबसे बड़ा हाथ है। रन मशीन कोहली चाहे जो हो जाए कभी भी अपनी फिटनेस के साथ समझौता करने को तैयार नहीं है तभी तो उन्हें हमेशा जिम में मेहनत करते देखा जा सकता है।
ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले ऐसे की थी विराट कोहली ने जिम में मेहनत
इसी तरह से भारतीय टीम की बल्लेबाजी ब्रिगेड की सबसे बड़ी कड़ी विराट कोहली एक बार फिर से ऑस्ट्रेलिया के दौरे से पहले जिम में जबरदस्त मेहनत करते दिखे।
There's no ideal way to put in hard work. Everyday is an opportunity. Stay fit stay healthy!
pic.twitter.com/ytNV9bTrLg
— Virat Kohli (@imVkohli) November 17, 2018
खुद विराट कोहली ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में विराट जिम में कड़ी मेहनत करते दिख रहे हैं। साथ ही उन्होंने वीडियो के साथ लिखा कि “कड़ी मेहनत करने का कोई आदर्श तरीका नहीं है। हर दिन एक मौका होता है स्वस्थ रहने के लिए फिट रहे।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post विराट कोहली ने टीम को दिया ऐसा मन्त्र जिससे हमेशा के लिए टीम में जगह पक्की कर सकते हैं बाकी खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.

