Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड के कप्तान ओएन मोर्गन ने की तारा से शादी, बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं है पत्नी, देखें तस्वीरें

क्रिकेट का जन्मदाता इंग्लैंड क्रिकेट टीम के मौजूदा लिमिटेड फॉर्मेट के कप्तान ओएन मोर्गन ने अपने करियर की नई पारी का आगाज कर दिया है। यानि ओएन मोर्गन ने शुक्रवार को अपनी गर्लफ्रेंड तारा रिडवे के साथ लंबे समय के प्यार को शादी के बंधन में तब्दिल कर दिया।

इंग्लैंड के सीमित ओवर के कप्तान ओएन मोर्गन ने तारा रिडवे के साथ रचायी शादी

जी हां इंग्लैंड के सीमित ओवर के कप्तान ओएन मोर्गन ने यूनाइटेड किंगडम में तारा रिडवे के साथ नई पारी की शुरुआत कर दी है। ओएन मोर्गन और तारा रिडवे ने सोमरसेट में अपनी शादी रचायी।

ओएन मोर्गन और तारा रिडवे की वेडिंग सैरेमनी के दौरान दोनों के परिवार के लोग और करीबी रिश्तेदार मौजूद रहे इसके साथ ही इसके साथ ही कुछ क्रिकेटरों ने भी भाग लिया।

ओएन मोर्गन की शादी में उनके परिवार और रिश्तेदारों के साथ कई क्रिकेटरों ने की शिरकत

मोर्गन की शादी के दौरान इंग्लैंड से पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक,जैसन रॉय, स्टीवन फिन, मार्क वुड और जोस बटलर मौजूद थे तो वहीं न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान बैंडन मैकुलम भी शादी में खास मेहमान बनकर आए।

साल 2010 में मोर्गन और तारा की हुई थी पहली मुलाकात

ओएन मोर्गन ने जिस लड़की के साथ शादी रचायी वो यानि तारा रिडवे लंदन में एक फैशन हाउस में मार्केटिंग कॉओर्डिनेटर के रूप में काम करती है। मोर्गन और तारा की पहली बार 2010 में सेंट एडिलेड में मुलाकात हुई तब तारा महज 17 साल की थी।

इसके बाद दोनों के बीच ये मुलाकात प्यार में बदल गई और पिछले 3 साल से तो तारा और ओएन मोर्गन एक साथ रह रहे हैं जो इस दौरान लंदन में एक साथ रहे।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post इंग्लैंड के कप्तान ओएन मोर्गन ने की तारा से शादी, बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं है पत्नी, देखें तस्वीरें appeared first on SportzWiki Hindi.