भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी टी-20 में शानदार जीत दर्ज कर सीरीज बराबर कर ली है. भारत जब ऑस्ट्रेलिया के द्वारा दिए गए 168 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रहा था तो अचानक ऐसा लगा टीम हार जाएगी. इसकी वजह टीम में मध्यक्रम के बल्लेबाजों का ना चलना है. भारत की सलामी जोड़ी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टीम को शानदार शुरुआत दिलाई. लेकिन उनके आउट होने के बाद के एल राहुल और ऋषभ पंत ने अपने विकेट गवां दिएं.
के एल राहुल आखिर टीम में क्यों हैं?
एक बार पहले इस खिलाड़ी के पिछले आखिरी 6 टी-20 में प्रदर्शन देख लीजिए. 13, 17, 26, 16, 19, 14 इसके बावजूद इस खिलाड़ी को टीम में लगातार मौके मिल रहे हैं. ऐसा ही कुछ मिला जुला प्रदर्शन वनडे क्रिकेट में भी है. उन्होंने आखिरी 5 वनडे पारियों में 60, 0, 9, 7, 17 के स्कोर बनाएं. इसके बावजूद इस खिलाड़ी को लगातार मौके क्यों मिल रहे हैं ये समझ नहीं आ रहा.

टीम में जगह नहीं तो जबरदस्ती जगह बनाने का मतलब क्या है?
के एल राहुल सलामी बल्लेबाज हैं. उनको आप नंबर तीन पर खिला सकते हैं. लेकिन इन जगहों पर पहले से ही शिखर, रोहित और विराट शानदार खेल रहे हैं. इसके बाद आप एक सलामी बल्लेबाज को जबरदस्ती नंबर चार का खिलाड़ी बना रहे हैं. नंबर चार के लिए आपके पास पहले से ही विकल्प के तौर पर अंबाती रायडू और श्रेयस अय्यर मौजूद हैं तो इस खिलाड़ी को इतने मौके क्यों दिएं जा रहे.

के एल राहुल के औसत और प्रदर्शन में लगातार गिरावट आ रही है
के एल राहुल जब इंग्लैंड दौरे पर गए थे तब उनका टी-20 में औसत 50 के आस पास था. लेकिन इस खिलाड़ी के लगातार गिरते प्रदर्शन की वजह से अब इनका औसत 45 से भी निचे आ गया है, इनका औसत 43.44 का हो गया है. ये आंकड़े खराब नहीं है लेकिन हालिया प्रदर्शन को देखते हुए इस खिलाड़ी का टीम में होना ही सवाल बन गया है.

टेस्ट,वनडे और टी-20 में राहुल का रिकॉर्ड
इस खिलाड़ी ने भारत के लिए 31 टेस्ट की 51 पारियों में 1848 रन बनाएं हैं. जिसमे इनका औसत 37.71 का रहा है. वहीँ अगर टी-20 की बात करें तो इस खिलाड़ी ने अब तक 25 टी-20 मैचों में 782 रन बनाएं हैं. जिनमे इनका औसत 43.44 का रहा है. वहीँ वनडे क्रिकेट की बात करें तो इस खिलाड़ी ने अब तक भारतीय टीम के लिए 13 वनडे मैच खेले हैं जिसमे 35.22 के औसत से 317 रन बनाएं हैं.

टी-20 में इस खिलाड़ी की जगह श्रेयश अय्यर और अंबाती रायडू को मिलने चाहिए मौके!
नंबर चार के लिए अंबाती रायडू और श्रेयश अय्यर से बेहतर विकल्प टीम के लिए कोई नही हैं. इन दोनों ने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में भी शानदार प्रदर्शन किया है. रायडू ने वनडे में मिले मौकों को भी भुनाया है. इनके अलावा आपके पास केदार जाधव भी एक बेहतर विकल्प हैं. अगर टीम में जगह नही है तो जबरदस्ती किसी खिलाड़ी के लिए आप जगह नहीं बना सकते.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post क्या सीमित ओवर क्रिकेट में खत्म हो गया केएल राहुल का करियर! appeared first on SportzWiki Hindi.