Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

किंग्स इलेवन पंजाब से अलग हुआ ये दिग्गज भारतीय, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन आयी आईपीएल-12 के लिए प्लेयर ट्रेडिंग विंडो के तहत खिलाड़ियों की अदला-बदली की जा रही है लेकिन इसी बीच किंग्स इलेवन पंजाब की फ्रेंचाइजी के मेंटर के तौर पर काम कर रहे पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग ने अपना पद छोड़ दिया है।

वीरेन्द्र सहवाग ने छोड़ा किंग्स इलेवन पंजाब का साथ

शनिवार रात को वीरेन्द्र सहवाग ने बड़ा फैसला लेते हुए किंग्स इलेवन पंजाब के साथ चल रहे पिछले 5 सालों के साथ को आखिरकार वीरेन्द्र सहवाग ने 3 नवंबर 2018 को खत्म कर दिया।

वीरेन्द्र सहवाग ने किंग्स इलेवन पंजाब के साथ सलाहकार और कोच के रूप में ठीक-ठाक प्रदर्शन किया जहां पंजाब को 17 मैचों में जीत मिली तो वहीं 23 मैचों में हार का सामना करना पड़ा।

सहवाग 5 साल तक किंग्स इलेवन पंजाब के साथ खिलाड़ी और मेंटोर के तौर पर जुड़े

आपको बता दें कि वीरेन्द्र सहवाग को साल 2014 के आईपीएल ऑक्शन में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने अपनी टीम का हिस्सा बनाया था जिसके बाद वीरेन्द्र सहवाग ने 2 साल तक किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खिलाड़ी के तौर पर अपना योगदान दिया।

Aron finch shares pic with legend sehwag before match

इसके बाद साल 2016 के आईपीएल-10 में वीरेन्द्र सहवाग किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के साथ मेंटोर के पद पर जुड़े और इस पर उन्होंने 2 साल रहने के बाद साल 2018 में वीरू किंग्स इलेवन पंजाब के कोच के पद पर रहे।

ट्वीटर पर वीरू ने पंजाब के साथ हटने की दी जानकारी

लेकिन अब वीरेन्द्र सहवाग ने अपने 5 साल के किंग्स इलेवन पंजाब के सफर को थामने का फैसला किया है जिसकी खबर उन्होंने ट्वीट के जरिए दी।

अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल पर वीरू ने लिखा कि  “सभी अच्छी चीजों का कोई ना कोई अंत होता है और मैंने किंग्स इलेवन पंजाब के साथ अच्छा समय बिताया। मैं 2 सीजन टीम में खेला और 3 सीजन तक टीम का मेंटोर रहा। किंग्स इलेवन पंजाब से मैं अलग हो रहा हूं और धन्यवाद देता हूं कि मैंने अच्छा समय टीम के साथ बिताया। टीम के भविष्य के लिए बहुत शुभकामनाएं।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post किंग्स इलेवन पंजाब से अलग हुआ ये दिग्गज भारतीय, सोशल मीडिया पर दी जानकारी appeared first on SportzWiki Hindi.