इनदिनों काफी क्रिकेटर अपने संन्यास का ऐलान कर रहे हैं. अब इसी बीच ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट से जुड़ी एक बहुत बड़ी खबर आ रही हैं. दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जॉन हेस्टिंग्स ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया हैं. बता दें, कि ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जॉन हेस्टिंग्स ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट से ही संन्यास ले लिया हैं.
अपने स्वास्थ को ध्यान में रखते लिया संन्यास

जॉन हेस्टिंग्स ने द एज को दिए गये अपने एक इंटरव्यू में कहा, “मैं एक व्यापक स्वास्थ परीक्षण प्रक्रिया से गुजर चुका हूं. ध्यान देने योग्य महत्वपूर्ण बात यह है, कि मैं वास्तव में फिलहाल अच्छे स्वास्थ्य में हूं, लेकिन मैने पिछले कुछ समय में तनाव परीक्षण, ब्रोंकोस्कोप, और एंजियोग्राम ब्रोंकोस्कोप और भी इस तरह की कई बिमारियों से गुजरा हूं.
मेरे लिए सभी चीजें काफी कठिन रही हैं. मैदान पर क्रिकेट खेलने के कारण मेरे फेफड़ों में छोटे रक्त वाहिकाओं फट गई थी. जब मैं गेंदबाजी करने की कोशिश करता था, तो मुझे खून की खांसी तक आ जाती हैं जो वास्तव में एक डरावनी चीज है.”
अपने स्वास्थ के साथ कोई कोताही नहीं बरतना चाहता

जॉन हेस्टिंग्स ने द एज को दिए गये अपने एक इंटरव्यू में आगे कहा, “मैं फिलहाल स्वस्थ रहने के लिए ट्रेनिंग कर रहा हूं, एफ-45 कर रहा हूं, लेकिन गेंदबाजी में ऐसा कुछ नहीं हैं उसमे आपकों वजन उठाना या मुक्केबाजी नहीं करनी है. गेंदबाजी की वास्तविक लैंडिंग का दबाव होता है.
लंबी अवधि से मेरा स्वास्थ्य काफी खराब रहा हैं, इसलिए मैं अपने स्वास्थ के साथ कोई कोताही नहीं बरतना चाहता हूं. मैं मैदान पर इसलिए अब वापसी नहीं करना चाहता, क्योंकि टीम में खेलने से वापस मेरे स्वास्थ में गिरावट आ सकती हैं.”
ऐसा रहा हैं जॉन हेस्टिंग्स का क्रिकेट करियर

जॉन हेस्टिंग्स ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 1 टेस्ट मैच, 29 वनडे मैच और 9 टी-20 मैच खेले हैं. टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 1 विकेट, वनडे क्रिकेट में उन्होंने 42 विकेट व टी-20 क्रिकेट में 7 विकेट हासिल किये हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post सभी को हैरान करते हुए ऑस्ट्रेलिया के इस दिग्गज तेज गेंदबाज ने तीनों फॉर्मेट से लिया संन्यास appeared first on SportzWiki Hindi.