पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच अबू धाबी के बीच तीसरे एकदिवसीय मैच में पाकिस्तानी बल्लेबाज फहीम अशरफ ने एक गेंद पर पांच रन दौड़ के ले लिए. मैच के 49 वें ओवर में जब आसिफ अली 5 गेंदों पर 9 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे और अशरफ बाबर आज़म के आउट होने के बाद मैदान पर आए.
अशरफ ने ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर स्क्वायर लेग पर शॉट लगाया और तेज दौड़ के तीन रन बना लिए. लेकिन विकेटकीपर और किवी कप्तान टॉम लथम ने गेंद थ्रो किया फिर दोनों ने इस गलती की वजह से दो रन दौड़ गए. इसके साथ ही एक गेंद पर ये दोनों खिलाड़ी पांच रन दौड़ गए. इसे देख पकिस्तान के कोच भी हसने लगें.
यहाँ देखें विडियो
https://twitter.com/_cricingif/status/1061626490817798145
तीसरा वनडे बारिश के कारण रद्द रहा
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच दुबई में खेला गया तीसरा एकदिवसीय मुकाबला बारिश के कारण रद्द रहा और इस वजह से तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर रही. पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 279/8 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड का स्कोर जब 6.5 ओवर में 35/1 था, तभी बारिश आ गई और उसके बाद मैच फिर से शुरू नहीं हो सका. न्यूजीलैंड के लोकी फर्ग्युसन को मैच में 45 रन देकर 5 विकेट लेने के लिए मैन ऑफ़ द मैच और पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी को तीन मैचों में 9 विकेट लेने के लिए मैन ऑफ़ द सीरीज चुना गया.

रॉस टेलर ने सीरीज में सबसे ज्यादा 166 रन बनाये
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और फखर ज़मान ने 65 रनों की बढ़िया पारी खेलकर टीम को अच्छी शुरुआत दी। उन्होंने मोहम्मद हफ़ीज़ के साथ पहले विकेट के लिए 64 रन जोड़े. रॉस टेलर ने सीरीज में सबसे ज्यादा 166 रन बनाये, वहीं लोकी फर्ग्युसन ने सबसे ज्यादा 11 विकेट लिए.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post न्यूजीलैंड के खिलाफ एक गेंद पर पांच रन दौड़ गए पाकिस्तानी बल्लेबाज, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी appeared first on SportzWiki Hindi.