Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जहीर खान आईपीएल में इस टीम के साथ जुड़ सकते है: रिपोर्ट्स

स्पोर्स डेस्क। भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपना जलवा दिखा सकते है। जी हाँ, खबरों के अनुसार, जहीर खान आगामी आईपीएल में मुंबई इंडियंस में बतौर कोच वापसी कर सकते है। खबरे है कि ज़हीर खान श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा की जगह ले सकते है। मलिंगा को पिछले साल नीलामी में कोई खरीददार नहीं मिला था, जिसके बाद उन्होंने मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी मेंटर की भूमिका निभाई थी।

उम्मीद की जा रही है कि आगामी आइपीएल का आयोजन विदेश में किया जा सकता है और ऐसे में कई टीम लसिथ मलिंगा को अपने साथ ले सकती है। जानकारी में बता दें, जहीर खान इससे पहले दिल्ली डेयरडेविल्स की कप्तानी भी कर चुके हैं साथ ही वो इस टीम के मेंटर भी रह चुके हैं। उन्होंने साल 2015 में अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर को अलविदा कह दिया था।

92 टेस्ट और 200 वनडे में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले जहीर खान के पिछले साल ही कोचिंग स्टाफ में शामिल होने की उम्मीद थी, लेकिन किसी कारणवश ऐसा नहीं हो सका। अब उम्मीद जताई जा रही है कि आगामी आईपीएल में वह मुंबई इंडियंस के स्टाफ में नजर आ सकते हैं। साथ ही आपको यह भी याद दिला दे जहीर ने तीन सीजन में मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व किया था।

यह भी पढ़े:-
विराट कोहली को भारतीय टीम ने इस अंदाज में किया बर्थडे विश, देखें वीडियो
दिनेश कार्तिक की तुलना में ऋषभ पंत को बेहतर विकेटकीपर मानता है भारत का ये पूर्व कप्तान
पाकिस्तान के बाबर आज़म ने तोड़ा टी-20 क्रिकेट में विराट कोहली का ये रिकॉर्ड



Herald