Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट के 'भारत छोड़ो' बयान पर विश्वनाथन आनंद ने कह दी ये बात, जानिए

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किये जा रहे है। हाल ही में उन्होंने विदेशी खिलाड़ियों को पसंद करने पर देश छोडऩे का बयान दिया था जिसके बाद से उनको सोशल मीडिया जमकर ट्रोल किया जा रहा है। विराट के 'भारत छोड़ो' बयान पर कई दिग्गज क्रिकेटर भी सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दे चुके है।

इसी कड़ी में अब 5 बार के शतरंज वर्ल्ड चैंपियन रह चुके विश्वनाथन आनंद का कहना है कि उन्हें ऐसा लगता है कि विराट कोहली 'भारत छोड़ो' बयान देते समय अपना संयम खो बैठे। आनंद ने टाटा स्टील चेस इंडिया 2018 के दौरान एक एजेंसी से कहा, 'मैं समझता हूं कि वह आपा खो बैठे और वह थोड़े भावुक हो गए। उस समय उनके दिमाग पहली बार आया, उसे बोल दिया।'

इंटरव्यू के दौरान आनंद ने हंसते हुए कहा, 'उन्हें इस चीज को सबसे पहले मानना चाहिए कि उनके विदेश में भी फैन हैं और उन्हें इस वजह से अपने-अपने देशों को छोड़कर भारत आने की जरूरत नहीं है।' आनंद ने कहा कि देश के खिलाड़ियों के लिए कोई ऐसे बोलेगा तो भावुक हो जाना स्वाभाविक है और कभी-कभी नियंत्रण खो देते हैं।

आपको जानकारी में बता दें, टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह एक फैन को देश छोड़ने की सलाह देते दिखाई दिए। विराट का कहना था कि जो लोग विदेशी और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को पसंद करते हैं, उन्हें भारत में नहीं रहना चाहिए। इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस और स्टार खिलाड़ियों की अलग अलग प्रतिक्रिया सामने आई।

यह भी पढ़े:-

इंग्लैंड क्रिकेट ने आलोचकों को एक फोटो से दिया करारा जवाब

रोहित शर्मा की कप्तानी से प्रभावित हुआ भारतीय टीम का ये पूर्व खिलाडी

आने वाले ऑस्ट्रेलिया टेस्ट श्रृंखला पर रोहित का बयान, मैं टेस्ट मैच के बारे में सोच नहीं रहा हूं



Herald