खेल डेस्क। भारतीय विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के पास वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रही तीन मैचों की टी-20 शृंखला के दौरान पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का एक रिकॉर्ड तोडऩे का मौका होगा।
अगर दिनेश कार्तिक सीरीज के बचे हुए दो मैचों में नौ कैच लपक लेते हैं तो वह धोनी के टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लपकने का विश्व रिकॉडॅ तोड़ देंगे। दिनेश कार्तिक ने रविवार को कोलकाता के ईडन गार्डंस पर तीन कैच लपककर श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा को इस मामले में पीछे छोड़ा था।
IndvWi T20 : रोहित एंड कंपनी आज करना चाहेगी सीरीज फतह, ये हो सकता है टीम में बदलाव
दिनेश कार्तिक ने इस मुकाबले में कुलदीप यादव की गेंद पर रोवमैन पॉवेल (4) का कैच लपककर कुमार संगकारा को पीछे छोड़ा था। कार्तिक का अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में यह 143वां कैच था। कुमार संगकारा के नाम टी-20 क्रिकेट में 142 कैच पकडऩे का रिकॉर्ड है। भारतीय विकेट कीपर दिनेश कार्तिक ने 252 मैचों कुल 198 शिकार किए, इनमें 143 कैच और 55 स्टम्पिंग शामिल हैं।
दूसरा टी-20 मैच : इकाना स्टेडियम में ये विश्व रिकॉर्ड बनाने उतरेंगे रोहित शर्मा
कार्तिक के पास अब सीरीज के बचे हुए दो मैचों में पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को पीछे छोडऩे का मौका होगा। धोनी ने अपने टी-20 क्रिकेटर करियर के 297 मैचों में 151 कैच पकड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 77 बल्लेबाजों को स्टम्प भी किया है। कार्तिक अब बचे हुए दो मैचों में नौ कैच पकडऩे में सफल हो जाते हैं तो वह धोनी को पीछे छोड़ देंगे। सीरीज का दूसरा मैच आज लखनऊ में खेला जाएगा।धोनी को वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रही टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया है।