स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इन दिनों टीम से बाहर चल रहे है। वहीं उनके बड़े भाई क्रुणाल पांड्या ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शानदार प्रदर्शन कर रहे है। टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज रविवार को 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई। आपको बता दें, यह पहला मौका है जब क्रुणाल पांड्या को ऑस्ट्रेलिया की धरती पर खेल रहे है और शानदार प्रदर्शन कर रहे है।
लेकिन टी-20 सीरीज के पहले मैच में क्रुणाल पांड्या की ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ों ने जमकर धुनाई की। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने लेफ्ट आर्म स्पिनर क्रुणाल की गेंदों पर जमकर छक्के जमाए। क्रुणाल ने पहले मैच में अपने 4 ओवर में 55 रन दिए और उन्हें कोई सफलता भी नहीं मिली। इसके बाद उनके छोटे भाई हार्दिक पांड्या ने उनका जमकर मजाक उड़ाया।
खुलासा करते हुए क्रुणाल पंड्या ने बताया कि पहले मैच में 55 रन देने के बाद हार्दिक ने जमकर उनकी टांग खींची और मजाक बनाया। क्रुणाल ने कहा कि हार्दिक और मैं क्रिकेट को लेकर ज्यादा बात नहीं करते लेकिन इस बार उसने मेरे प्रदर्शन का मजाक उड़ा रहा था और हंस रहा था। जब वह खराब खेलता है, तो मैं भी कुछ ऐसा ही करता हूँ।
वहीं आपको बता दें इसके बाद क्रुणाल पंड्या ने शानदार वापसी की। अगले दोनों मुकाबलों में उन्होंने मैक्सवेल को अपना शिकार बनाया। सिडनी में खेले गए तीसरे मैच में क्रुणाल को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। इस मैच में क्रुणाल ने चार विकेट चकाये थे। वहीं आपको बता दें भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वन-डे सीरीज की शुरुआत 12 जनवरी से होगी।
यह भी पढ़े:-
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत नहीं जीत पाया टेस्ट सीरीज, तो हो जायेगा ये बड़ा नुकसान
INDvsAUST20: सीरीज के बाद भारत के इस युवा खिलाड़ी को मिला ये जबरदस्त फायेदा
PAK vs NZ Dubai Test: मात्र 90 रन पर सिमटी न्यूजीलैंड की टीम, शाह ने लिए 8 विकेट
Herald