Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

फाफ डू प्लेसी ने ऑस्ट्रेलिया को दिया हिदायत विराट कोहली के साथ भूलकर भी न करें ये गलती

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 21 नवंबर से तीन मैचों की टी-20 सीरीज शुरू हो रही हैं. इसके बाद दोनों टीमों के बीच 6 दिसंबर से चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी हैं. इसी बीच साउथ अफ्रीका के कप्तान फाफ डू प्लेसी ने विराट कोहली को रोकने के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम को खास मंत्र दिया हैं.

विराट के खिलाफ नो स्लेजिंग रणनीति अपनाए ऑस्ट्रेलिया 

विराट कोहली को लेकर फाफ डू प्लेसी ने अपने एक बयान में कहा, “ऑस्ट्रेलिया टीम की नो स्लेजिंग रणनीति विराट कोहली को रोकने में कामयाब साबित हो सकते हैं. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कुछ ऐसे खिलाड़ी होते हैं, जिनसे विरोधी टीम पंगा लेना पसंद करती हैं और उन्ही खिलाड़ियों में से एक विराट कोहली भी हैं. 

ऑस्ट्रेलिया टीम को मेरी सलाह होगी, कि वह विराट कोहली से ना उलझे, उनके खिलाफ स्लेजिंग की रणनीति का इस्तेमाल ना करे, क्योंकि विराट कोहली को अगर स्लेजिंग के चलते उकसाया जाता हैं, तो वह और ज्यादा आक्रमक हो जाते हैं. ऑस्ट्रेलिया की टीम को उनके खिलाफ अगर सफल होना हैं, तो स्लेजिंग करने की गलती नहीं करनी होगी.”

हमने विराट को शांत माहौल दिया 

Avoid colliding with Kohli, advice to Duplessis Australia

साउथ अफ्रीका के कप्तान फाफ डू प्लेसी ने आगे अपने बयान में कहा,

“साउथ अफ्रीका में जब विराट आये थे, तो हमने उन्हें शांत माहौल दिया था, हालाँकि, इसके बावजूद वह रन बनाने में सफल रहे थे, लेकिन हम इस बात से खुश थे, कि वह बहुत ज्यादा रन नहीं बना पाये. जिस तरह के वह खिलाड़ी हैं. उतने रन उनके बल्ले से नहीं निकले थे. सिर्फ एक शतक ही उन्होंने हमारे खिलाफ एक धीमी पिच में लगाया था. हमने जो उनके खिलाफ शांत रहने की रणनीति अपनाई थी. वह कही ना कही कारागार साबित हुई थी.”

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

 

 

The post फाफ डू प्लेसी ने ऑस्ट्रेलिया को दिया हिदायत विराट कोहली के साथ भूलकर भी न करें ये गलती appeared first on SportzWiki Hindi.