Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रोहित, धवन या राहुल से नहीं, बल्कि इस बल्लेबाज से बचकर रहना होगा वेस्टइंडीज को, चल रहा गजब फॉर्म में 

भारतीय टीम और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज 4 नवंबर से शुरू होनी हैं. इस सीरीज में वेस्टइंडीज के सामने भारतीय टीम की मजबूत बल्लेबाजी की चुनौती हैं.

रोहित शर्मा, शिखर धवन व केएल राहुल जैसे शानदार बल्लेबाज के साथ-साथ भारतीय टीम के पास इस सीरीज में एक ऐसा बल्लेबाज मौजूद हैं. जो वेस्टइंडीज के गेंदबाजो को परेशान कर सकता हैं.

साल 2018 में टी-20 क्रिकेट में जमकर बोल रहा ऋषभ का बल्ला 

बता दें, कि भारतीय टीम के पास ऋषभ पंत के रूप में एक ऐसा बल्लेबाज मौजूद हैं. जो इस टी-20 सीरीज में वेस्टइंडीज के गेंदबाजो को परेशान कर सकता हैं.

ऋषभ पंत साल 2018 में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. उन्होंने इस साल टी-20 क्रिकेट में 177.16 के शानदार स्ट्राइक रेट के साथ 1125 रन बनाये हुए हैं.

इस साल बना चुके हैं मात्र 32 गेंदों में शतक 

बता दें, कि ऋषभ पंत ने इसी साल सयैद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दूसरे सबसे तेज टी-20 शतक बनाया था. उन्होंने महज 32 गेंदों में शतक बना दिया था. यह शतक उन्होंने अपनी घरेलू टीम दिल्ली के लिए खेलते हुए बनाया था. उन्होंने हिमांचल प्रदेश के खिलाफ 32 गेंदों में शतक बनाया था. उन्होंने अपनी 116 रन की इस पारी में 8 चौके व 12 छक्के लगाये थे.

आईपीएल 2018 में भी रहा था शानदार प्रदर्शन 

आईपीएल 2018 में भी ऋषभ पंत ने शानदार प्रदर्शन किया था. वह आईपीएल में इस बार दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे. ऋषभ पंत ने इस साल आईपीएल 2018 में कुल 14 मैच खेले थे. जिसमे उन्होंने 52.61 की शानदार औसत से 684 रन बनाये थे. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 173.60 का रहा था. उन्होंने आईपीएल 2018 में 128 नाबाद रनों का एक शानदार शतक भी लगाया था.

आपकों बता दें, कि भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भारतीय टीम के लिए भी 4 टी-20 मैच खेल चुके हैं. जिसमे उन्होंने 24.33 की औसत से 73 रन बनाये हुए हैं.

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post रोहित, धवन या राहुल से नहीं, बल्कि इस बल्लेबाज से बचकर रहना होगा वेस्टइंडीज को, चल रहा गजब फॉर्म में  appeared first on SportzWiki Hindi.