इंटरनेट डेस्क। वेस्टइंडीज से सीरिज खेलने के बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरा करेगी। आपको बता दे की भारतीय टीम के लिए हमेशा ऑस्ट्रेलिया का दौरा काफी मुश्किल भरा रहा है। लेकिन इस बार की भारतीय टीम से बहुत कुछ उम्मीद लगाई जा रही है। साथ ही हाल ही में इस बात को लेकर सचिन तेंदुलकर का भी बयान आया है। सचिन का कहना है की अभी की भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के दौरा को लेकर काफी अनुभव की कमी है। लेकिन विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम को अपना अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देना होगा।
साथ ही खबरों के अनुसार बताया जा रहा है की हाल ही में सचिन ने एक बयान में कहा है की अगर ऑस्ट्रेलिया के दौरे को लेकर बात करे तो अभी तक के प्रदर्शन के अनुसार भारतीय टीम का ही पलड़ा भारी नजर आता है। साथ ही उन्होंने कहा है की भारतीय टीम के पास ऑस्ट्रेलिया को घर में मात देने का ये सबसे अच्छा अवसर है लेकिन भारतीय टीम को अनुभव की कमी महसूस हो सकता है। साथ ही इस समय सभी भारतीय खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहें है। आपको बता दे की भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 21 नवम्बर से मुकाबला खेला जाएगा।
साथ ही सचिन ने महेंद्र सिंह धोनी ने को लेकर पूछे सवाल पर जवाब देते हुए कहा की एक अच्छे खिलाड़ी को हमेशा पता है की उसको के निर्णय लेना है। धोनी भारतीय टीम के सभी प्रारूप में हमेशा से खतरनाक खिलाड़ी रहे हैं। साथ ही आपको बता दे की भारत ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज कब्जा किया है। अब दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज रविवार से खेली जाएगी।
भारतीय टीम के इन दो खिलाड़ियों को मिल सकता है विश्व कप का टिकट!
Herald