Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

'विराट बिग्रेड' आज जीतना चाहेगी लगातार छठी सीरीज, आज इस समय होगा मुकाबला 

इंटरनेट डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज पांच वनडे मैचों की सीरीज का अंतिम वनडे मैच खेला जाएगा। इस सीरीज में अभी मेजबान टीम 2—1 आगे चल रही है। वहीं, मेहमान टीम ने अभी तक सीरीज में 1 मैच जीता है। दोनों टीमों के बीच एक मैच टाई हो गया है। आज इस सीरीज का अंतिम तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा।

इन राशियों पर आज गुरू ब्रहस्पति की रहेगी खास मेहरबानी, विशेषकर तीसरी राशि पर

भारतीय टीम के गेंदबाज और बल्लेबाज इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे है। ऐसे में भारतीय टीम आज अंतिम वनडे मैच को जीतकर लगातार छठी सीरीज जीतने के पूरी कोशिश करेगी। वहीं, वेस्टइंडीज के टीम सीरीज में बराबरी पर आने का पूरा प्रयास करेगी। आपको बता दें इंडियन टीम ने पिछली बार घरेलू वन-डे सीरीज 2015 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गंवाई थी। लेकिन उसके बाद से भारतीय टीम का अपने देश में अजेय अभियान जारी है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। विराट कोहली ने इस सीरीज के लगातार तीन वनडे मैचों में तीन शतक लगाने में कामयाबी हासिल की। विराट से आज भी बड़ी पारी खेलने की उम्मीद है। भारत की ओपनिंग जोड़ी रोहित और शिखर पारी की शुरूआत कर सकते है, तीसरे नंबर पर कप्तान विराट उतर सकते है, चौथे क्रम पर पिछले मैच में शानदार शतक लगाने वाले अंबाती रायूडु, उनके बाद महेन्द्र सिंह धोनी इस क्रम में उतर सकते है। वहीं, गेंदबाजी की बात करें तो गेंदबाजी की बात करें तो तेज गेंदबाजी की कमान जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद और भुवनेश्वर कुमार के हाथ में होगी और स्पिन विभाग में कुलदीप यादव अहम भुमिका निभा सकते है।