भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी पिछले काफी समय से खराब फॉर्म में चल रहे हैं। इसी वजह से उन्हें टी-20 टीम से ड्रॉप भी कर दिया गया है। वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए टी-20 सीरीज में वह भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे। उनकी जगह युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पन्त को मौका दिया गया था।
पन्त का प्रदर्शन जरुर उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है लेकिन टीम अभी भी उनपर भरोसा कर रही है। अब पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने धोनी को अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
धोनी चैंपियन खिलाड़ी हैं

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने महेंद्र सिंह धोनी को चैंपियन खिलाड़ी बताया है। धोनी को सौरव गांगुली की कप्तानी में ही अंतरराष्ट्रीय मैचों में डेब्यू किया था। अपने पहले कुछ मैचों में धोनी ने बल्ले से काफी खराब प्रदर्शन किया था। इसके बाद भी गांगुली ने उन्हें टीम में बरकरार रखा। उनकी अपनी जगह नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने का मौका भी दिया और धोनी ने 148 रनों की पारी खेल दी।
धोनी के बारे में बात करते हुए गांगुली ने कहा
“धोनी एक चैंपियन खिलाड़ी हैं और 2007 वर्ल्ड टी-20 जीतने के बाद 12-13 साल तक उन्होंने लगातार शानदार प्रदर्शन किया है।”
अच्छा प्रदर्शन करना ही पड़ेगा

इससे आगे बात करते हुए भारत को 2003 विश्व कप फाइनल में पहुँचने वाले कप्तान सौरव गांगुली ने कहा की आपको टीम में बने रहने के लिए प्रदर्शन करना ही पड़ेगा। इस साल महेंद्र सिंह धोनी का बल्ला पूरी तरह खामोश रहा है।
उन्होंने वनडे क्रिकेट में एक भी अर्धशतक नहीं बनाया। इसके साथ ही उन्होंने 80 से नीचे की स्ट्राइक रेट से भी बल्लेबाजी की।
उन्होंने कहा
“हर किसी की तरह उन्हें भी प्रदर्शन करना पड़ेगा। जीवन का यही नियम है, आप जो भी काम करते हैं, जहां भी हो, आपकी उम्र कितनी भी हो, आपके पास कितना भी अनुभव है, आपको शीर्ष स्तर पर प्रदर्शन करना होगा अन्यथा कोई और आपकी जगह ले जाएगा।”
आगे के लिए दी शुभकामनाएं

महेंद्र सिंह धोनी को भारतीय टीम में मौका देने वाले कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें आगे वाले मैचों के लिए शुभकामनाएं दी हैं। धोनी को अभी इस साल कोई अन्तरराष्ट्रीय मैच नहीं खेलना है। भारत को अगला वनडे मैच अगले साल जनवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना है।
गांगुली ने कहा
“मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूँ, क्योंकि हम चैंपियंस को आगे बढ़ता देखना चाहते हैं। मुझे अभी भी लगता है कि वह गेंद को मैदान से बाहर हिट कर सकते हैं। वह एक असाधारण क्रिकेटर है।”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने महेंद्र सिंह धोनी को खराब प्रदर्शन से उबरकर भारतीय टीम में वापसी का बताया रास्ता appeared first on SportzWiki Hindi.