Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंटरनेशनल एथलीट ने दिल्ली के नेहरू स्टेडियम के हॉस्टल में की खुदकुशी, ये है वजह

स्पोर्ट्स डेस्क। खिलाड़ी और स्टार्स के खुदकुशी के मामले काफी हैरान कर देने वाले होते है। अब हाल ही में एक इंटरनेशनल एथलीट ने खुदखुशी कर ली। जी हाँ, एथलीट परविंदर चौधरी ने दिल्ली के जवाहरलाल नेहरु स्टेडियम के हॉस्टल में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। आपको जानकरी में बता दें, परविंदर चौधरी कैमथल थाना गोंडा, इगलास के रहने वाले थे।

पुलिस ने शुरूआती जानकारी में पाया कि 18 साल के स्प्रिंटर परविंदर चौधरी ने हॉस्टल के कमरे में सीलिंग के पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली। स्पोर्टस अथॉरिटी ऑफ इंडिया के एक अधिकारी ने जानकारी में बताया कि कल सुबह फोन पर उसके पिता के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद उसकी बहन भी बात करने के लिए आई। लेकिन पता नहीं आगे क्या हुआ जो परविंदर ने खुदकुशी करने का कदम उठाया। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

वहीं परविंदर चौधरी के पिता महेश पाल से एक न्यूज़ एजेन्सी को बताया कि बेटे से उनकी बात हुई थी। उसने पिता को बताया था कि उसे पैसो की जरूरत है। तब उन्होंने परविंदर को भरोशा दिलाया कि वह पैसे देंगे। परविंदर के पिता ने कहा कि मुझे नहीं पता बाद में क्या हुआ। पुलिस अभी मामले की जान कर रही है।

यह भी पढ़े:-

पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को की चेतावनी

रोहित शर्मा की कप्तानी से प्रभावित हुआ भारतीय टीम का ये पूर्व खिलाडी

आने वाले ऑस्ट्रेलिया टेस्ट श्रृंखला पर रोहित का बयान, मैं टेस्ट मैच के बारे में सोच नहीं रहा हूं



Herald