Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जो रूट की चिंता देख भावुक हुए रोहित शर्मा, सोशल मीडिया पर बांधे तारीफों के पूल

joe root

इंग्लैंड की टीम इस समय श्रीलंका में हैं. जहाँ पर इंग्लैंड की टीम इस समय टेस्ट सीरीज खेल रही है. इस सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के फैन्स को ट्रेवल को लेकर काफी ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. जिस वजह से इंग्लैंड के टेस्ट टीम के कप्तान जो रूट ने फैन्स ने माफ़ी मांगी है. जिस पर भारत की वनडे टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा रूट से काफी ज्यादा प्रभावित नज़र आए और उन्होंने सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ़ भी की.

रूट ने फैन्स को कहा शुक्रिया 

रूट ने फैन्स से निराशा जताते हुए कहा कि

“ये हम सभी के लिए निराशाजनक है कि आप के कैंडी टेस्ट को लेकर योजनाएं प्रभावित हो रही है. क्रिकेट श्रीलंका में इस समय बुकिंग को लेकर काफी ज्यदा खतरा है,जिस वजह से टेस्ट मैच को पूरी तरह से स्थानांतरित किया जा सकता है, यह सुनकर हमें आश्चर्य हुआ है.  मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं, कि ईसीबी से हमने इस बारें में बात की है और अपने विचार स्पष्ट किए हैं . इस टीम का कप्तान होने के नाते मैं आप से ये वादा करता हूँ कि हम इस बार एक ऐसा प्रदर्शन करेंगे कि आप को याद रखेगा. हम आप को तहे दिल से धन्यवाद देते हैं.”

रोहित शर्मा भी हुए प्रभावित 

जो रूट के इस पोस्ट पर भारतीय वनडे टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा भी काफी ज्यादा प्रभावित नज़र आए और उन्होंने रूट की तारीफ की. रूट की तारीफ करते हुए  लिखा कि रूट की तरफ से शानदार प्रयास!

आप को बता दें कि इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच इस समय टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. इस टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड ने 1-0 की बढ़त बना ली है. वहीं दुसरे मैच भी कप्तान जो रूट के शतक की वजह से इंग्लैंड इस समय मजबूत हालात में हैं.

Cricket News in Hindi और WWE News In Hindi के लिए SPORTZWIKI HINDI फॉलो करे. आप हमे हमारे Facebook पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं. 

The post जो रूट की चिंता देख भावुक हुए रोहित शर्मा, सोशल मीडिया पर बांधे तारीफों के पूल appeared first on SportzWiki Hindi.