खेल डेस्क। राहुल चाहर और नाथू सिंह की घातक गेंदबाजी की बदौलत राजस्थान ने जम्मू कश्मीर के कप्तान परवेज रसूल की शतकीय पारी पर पानी फेरते हुए रणजी ट्रॉफी गुप सी के अपने पहले एलीट मुकाबले जीत दर्ज कर छह अंक हासिल किए। राजस्थान ने मैच के आखिरी दिन जम्मू कश्मीर को 75 रन से शिकस्त दी।
INDvWI T20 : भारत ने विश्व चैंपियन को रौंदा 5 विकेट से, ये खिलाड़ी बना मैच का हीरो
395 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी जम्मू कश्मीर अपनी दूसरी पारी में केवल 319 रन ही बना सकी। पहली पारी में 379 रन बनाने वाली राजस्थान ने अपनी दूसरी पारी में चार विकेट पर 219 रन बनाए थे। जबकि जम्मू कश्मीर पहली पारी में केवल 204 रन की बना सकी थी।
दूसरी पारी में मेहमान टीम की ओर से कप्तान परवेज रसूल ने नाबाद 110 रन की शतकीय पारी खेल अपनी टीम की हार टालने का भरसक प्रयास किया, लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो सके।
पहले टी-20 में भारत की ओर से डेब्यू करेगा ये ऑलराउंडर खिलाड़ी
जम्मू कश्मीर ने मैच के अन्तिम दिन बिना विकेट गंवाए 34 रन से आगे अपनी पारी शुरू की। सलामी बल्लेबाज अहमद बैंडी (62 ) और शुभम खजूरिया (48) ने पहले विकेट केे लिए 83 रन की साझेदारी कर अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दी। इस साझेदारी के टूटने के बाद ही मेहमान टीम का विकेट पतन शुरू हो गया।
बैंडी ने अपनी अर्धशकीय पारी में 122 गेंद में 10 चौके लगाए। इसके बाद कप्तान परवेज रसूल ने राजस्थान की जीत का इंतजार बढ़ा दिया। ऑलराउंडर रसूल ने 151 गेंदों में 12 चौके की सहायता से नाबाद 110 रन बनाए।
राजस्थान की ओर से राहुल चाहर और नाथू सिंह ने चार-चार विकेट अपने नाम किए। जबकि तनवीर उल हक दो विकेट हासिल करने में सफल रहे। पहली पारी में शतकीय पारी खेलने वाले चेतन बिष्ट को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। उन्होंने राजस्थान की पहली पारी में 159 रन बनाए थे।