Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने लगाई अंतिम मुहर, यह दिग्गज खिलाड़ी करेगा भारत के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में पारी का आगाज

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया टेस्ट कप्तान टीम पेन ने कहा कि आरोन फिंच ही सलामी बल्लेबाज होंगे. उनके स्थान के साथ कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा.लेकिन क्या फिंच एडिलेड और ओवल में शुरुआती टेस्ट के लिए उस्मान खवाजा फीट रहेंगे इसका खुलासा नहीं हुआ है. बता दें, ख्वाजा चोट की वजह से टीम से बाहर चल रहें हैं.

पकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अपना डेब्यू करने वाले  फिंच ने 62, 49, 39 और 31 के स्कोर बनाए थे. उन्होंने हालांकि कोई बड़ी पारी नहीं खेली लेकिन अपनी छोटी-छोटी पारियों से पकिस्तान टीम को परेशान किया था.

टीम पेन ने कहा,

“मुझे लगता है कि फिंच उस जगह का हकदार है.उन्होंने खेल के सभी प्रारूपों में रन बनाएं हैं. पकिस्तान के खिलाफ वह उस्मान के अलावा हमारा सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज था.मुझे लगता है कि उसमें बल्लेबाजी करने की क्षमता है.आरोन फिंच एक से छः तक कहीं भी बल्लेबाजी कर सकता है.  जो हमारे लिए एक सकरात्मक संकेत हैं”

यहाँ है टेस्ट मैच 

दिसंबर 6-10: एडीलेड ओवल

दिसंबर 14-18: पर्थ स्टेडियम
दिसंबर 26-30: एमसीजी

जनवरी 3-7: एससीजी

फिंच कर रहे वनडे टीम की कप्तानी 

ऑस्ट्रेलिया टीम का यह शानदार सलामी बल्लेबाज अभी वनडे टीम का कप्तान है. ऑस्ट्रेलिया को इस खिलाड़ी ने अपनी कप्तानी में अभी लगातार 7 मैचों में हार के बाद जीत दिलाई है. फिंच को टीम पेन की जगह वनडे टीम की कमान सौंपी गई है. पेन को ना सिर्फ वनडे टीम के कप्तान के रूम में हाथ गवाना पड़ा बल्कि टीम से भी बाहर हो गए.

फिंच ने सीए पर उठाए थे सवाल 

ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम के कप्तान आरोन फिंच ने कहा था कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) में चल रही उथल-पुथल से टीम का ध्यान भंग हो रहा है. फिंच ने अपने खिलाडि़यों से इन बातों का असर उनके खेल पर नहीं होने देने के लिए और अपने खेल पर ध्यान देने के लिए कहा.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने लगाई अंतिम मुहर, यह दिग्गज खिलाड़ी करेगा भारत के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में पारी का आगाज appeared first on SportzWiki Hindi.