भारतीय टीम में इस साल अभी तक 2 बार विदेशी दौरे पर टेस्ट मैच खेला है। टीम को इंग्लैंड में 5 मैचों की सीरीज में 4-1 से हार मिली थी वहीं साल की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका में उनके 2-1 से सीरीज में हार मिली थी। टीम में कई मौकों पर अच्छा खेल दिखाया लेकिन जरूरी मौकों पर अच्छा खेल नहीं दिखाने की वजह से हार का सामना करना पड़ा। अब भारत को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना है और उसे लेकर उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने बयान दिया है।
हम फेवरेट हैं
भारतीय टीम को 6 दिसंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 टेस्ट मैचों की सीरीज में हिस्सा लेना है। इसे लेकर टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे के मानना है कि डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम फेवरेट है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी माना की ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी काफी मजबूत है।

उन्होंने कहा
“ऑस्ट्रेलियाई टीम निश्चित रूप से अनप्रेडिक्टेबल है, वार्नर और स्मिथ की अनुपस्थिति भी, मुझे लगता है कि हम ऑस्ट्रेलियादौरे पर फेवरेट रहेंगे लेकिन जो टीम घर पर खेलती है उसे माहौल का ज्यादा पता होता है। ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी काफी मजबूत है और अच्छा मुकाबला देखने को मिलेगा।”
दक्षिण अफ्रीका में तैयारी का नहीं मिला मौका
इस साल की शुरुआत में भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गई थी। 3 मैचों की सीरीज में उसे 2-1 से हार मिली थी। इस सीरीज पहले भारत ने वहां कोई अभ्यास मैच खेला। इस वजह से टीम की काफी आलोचना हुई थी। इसे लेकर बीसीसीआई की भी काफी आलोचना हुई थी। इंग्लैंड दौरे पर भी टीम ने सिर्फ एक ही अभ्यास मैच खेला था।

इस बारे में अजिंक्य रहाणे ने कहा
“दक्षिण अफ्रीका में हमें समय ही नहीं मिला। हमलोगों को लगता है कि हमें सीरीज शुरू होने से पहले 10-15 दिन का समय मिलना चाहिए। ऑस्ट्रेलिया में हमें वह समय मिल रहा है। उस समय हमलोग चार दिवसीय मैच खेलेंगे।”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post अजिंक्य रहाणे ने बताया, दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज क्यों हारी थी टीम appeared first on SportzWiki Hindi.