भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर एक- दूसरे से असहमत दिख रहे हैं। विराट चाहते हैं कि आईपीएल में भारतीय टीम के तेज गेंदबाजों को आराम दिया जाये। उन्होंने प्रशासकों की समिति (सीओए) में इस बात को रखा था। हालाँकि, इस प्रस्ताव को फ्रेंचाईजी के समर्थन की उम्मीद नहीं है।
रोहित नहीं सहमत
टीम के उपकप्तान और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा इस मुद्दे पर कप्तान विराट कोहली से असहमत दिखे। मुंबई इंडियंस की टीम में भारत के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हैं और इसी वजह से रोहित ने इस बात पर असहमति जताई।
जब कोहली ने अपना विचार रखा तो सीओए प्रमुख विनोद राय ने रोहित से उनकी राय पूछी। रोहित ने साफ किया कि अगर मुंबई इंडियंस की टीम प्लेऑफ में पहुंचती है और बुमराह फिट रहते हैं तो वह उन्हें विश्राम नहीं दे सकते हैं।
भुवी और बुमराह को दिया जाए आराम

भारतीय टीम के दो प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार से जुड़ा ही यह मसला है। दोनों गेंदबाज टीम के लिए महत्वपूर्ण हैं। इसके अलावा मोहम्मद शमी, उमेश यादव और खलील अहमद को लेकर कोई बात नहीं है।
सीओए की बैठकर में उपस्थित एक अधिकारी ने कहा कि यह ‘अजीब’ है कि भारतीय कप्तान ने तेज गेंदबाजों को पूरे आईपीएल से विश्राम देने की बात कही।
पहले से रोहित और विराट में विवाद
भारतीय कप्तान और उपकप्तान का विवाद किसी से छुपा नहीं है। इंग्लैंड दौरे से रोहित के ड्रॉप होने के बाद से दोनों खिलाड़ियों के अनबन की खबर आ रही है। 5 नवंबर को कोहली के जन्मदिन पर सभी ने उन्हें शुभकामनाएं दी लेकिन रोहित न तो टीम वीडियो में थे और न ही अलग से शुभकामनाएं दी। अब देखने वाली बात होगी कि तेज गेंदबाजों को आराम देने पर सीओए किया फैसला लेती है।
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post विराट कोहली से फिर असहमत दिखे रोहित शर्मा, इस बार यह है मामला appeared first on SportzWiki Hindi.