Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मुशफिकुर रहीम ने बनाया ये 'विराट' रिकॉर्ड, पीछे छोड़ा इन दिग्गज विकेटकीपर्स को

इंटरनेट डेस्क। बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच इस समय दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 219 रनों की नाबाद पारी खेली। इसके साथ ही बांग्लादेश के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने अपने टेस्ट करियर का दूसरा दोहरा शतक लगाने में कामयाबी हासिल की।

महेंद्र सिंह धोनी बने अब इस कंपनी के ब्रांड एम्बेसडर, कराएंगे ये शानदार काम

बांग्लादेश के इस बल्लेबाज ने जैसे ही टेस्ट करियर में जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरा दोहरा शतक लगाया और उसके साथ ही मुशफिकुर रहीम ने एक शानदार रिकॉर्ड बनाकर भारत के विकेटकीपर महेन्द्र सिंह धोनी और श्रीलंका विकेटकीपर कुमार संगाकारा को पीछे छोड़ दिया।

हिटमैन के लिए '13 नवंबर' है खास, इस दिन रोहित ने बनाया था ये विराट रिकॉर्ड

बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने एक विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। मुशफिकुर रहीम ने वो कारनामा कर दिखाया जो दुनियाभर के कोई भी विकेटकीपर-बल्लेबाज़ नही कर सका था।

'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' की हालत देख सलमान ने बदली ;दबंग 3 की रिलीज डेट, अब इस दिन हो सकती है रिलीज

रहीम के नाम टेस्ट करियर में सबसे ज्यादा दो दोहरे शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया। जबकि आपको बता दें कि धोनी, संगकारा, गिलक्रिस्ट ने अपने टेस्ट करियर में एक—एक ही दोहरा शतक लगा पाएं है। बांग्लादेश की टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहली पारी में 7 विकेट पर 522 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर पारी घोषित कर दी। रहीम के दोहरे शतक के अलावा मोमिनुल हक ने भी 161 रन बनाए।