क्रिकेट के इतिहास में अभी तक कई सारे रिकार्ड्स टूटे हैं तो कई सारे बने हैं। बता दे साल 2010 तक किसी भी क्रिकेटर ने वनडे वनडे इंटरनेशनल में 200 रन का बड़ा स्कोर नहीं दिया था। तेंदुलकर ने वनडे इंटरनेशनल मैच में दोहरा शतक बनाया था। तेंदुलकर के बाद ये रिकॉर्ड 7 बार बनाया जा चुका हैं।
जिसे तीन बार रोहित शर्मा ने और एक एक बार वीरेंद्र सहवाग, मार्टिन गुप्टिल, क्रिस गेल और फखर जमान ने बनाया है। बता दे दोहरे शतक का रिकॉर्ड तो 7 बार बनाया जा चुका हैं। लेकिन वनडे मैचों में ट्रिपल शतक का रिकॉर्ड अभी भी किसी क्रिकेटर के नाम नहीं है। ये शतक बनाना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं हैं। लेकिन कुछ बल्लेबाकों के धाकड़ प्रदर्शन को देखते हुए लगता हैं कि वो ये तिहरा शतक आसानी से बना लेंगे। तो आइए जानते हैं कौन से हैं वो धाकड़ बल्लेबाज।
जेसन रॉय

इंग्लैंड के खिलाड़ी का अपनी टीम के आईसीसी वनडे रैंकिंग सुधारने में काफी बड़ा योगदान रहा हैं। ये खिलाड़ी काफी आक्रामक तरीके से खेलते हैं। बता दे 2015 में डेब्यू के बाद अब तक इस खिलाड़ी ने कुल 70 मैच खेले हैं। जिसमें इन्होंने 104.23 के स्ट्राइक रेट के साथ काफी अच्छा प्रदर्शन दिया हैं। इस खिलाड़ी का सबसे बड़ा स्कोर 180 रन का हैं। इस स्कोर को उन्होंने 2018 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया था। उनके इस प्रदर्शन को देखते हुए उनसे ये उम्मीद लगाई जा सकती हैं कि वो ये रिकॉर्ड आसानी से बना लेंगे।
फखर जमान

ये पाकिस्तानी खिलाड़ी उस समय लाइमलाइट में आया जब उन्होंने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में बेहद बेहतरीन प्रदर्शन किया था। पकिस्तान को भारत के खिलाफ मैचों में जीत दिलाई थी। उस समय इस खिलाड़ी ने 4 मैचों में 113 के स्ट्राइक रेट से 252 रन अपने नाम किये थे। खिलाड़ी ने 5 मैचों की वनडे सीरीज में 115 के स्ट्राइक रेट के साथ 515 रन अपने नाम किये थे।
रोहित शर्मा

रोहित शर्मा इस समय जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। बता दे भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी पिछले 11 साल से लगातार क्रिकेट खेल रहा हैं। पहले उनकी परफॉरमेंस को देखते हुए कभी उनको टीम का हिस्सा बनाया जाता था तो कभी टीम में शामिल नहीं किया जाता था। 2013 के बाद उन्होंने धवन के साथ मिलकर उन्होंने ओपनिंग शुरू की। जिसके बाद इस जोड़ी ने अपनी टीम को बहुत आगे तक पहुंचाया। बता दे रोहित ने ईडन गार्डन्स में श्रीलंका के खिलाफ
264 रनों की पारी खेली थी। जोकि वनडे इंटरनेशनल में किसी भी खिलाड़ी के लिए उसका सबसे बड़ा रिकॉर्ड हैं। रोहित ने 193 वनडे इंटरनेशनल में 7454 रन बनाए हैं। रोहित के मौजूदा परफॉर्मन्स को देखते हुए ट्रिपल सेंचुरी का रिकॉर्ड बनाना उनके लिए कोई बड़ी बात नहीं हैं।
The post वनडे क्रिकेट में तीन बेहतरीन बल्लेबाज बना सकते हैं ‘तिहरा शतक’ appeared first on SportzWiki Hindi.