Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

माइक हसी ने कहा विराट ने अपने ही पैरो पर मारी कुल्हाड़ी इस खिलाड़ी को देनी चाहिए थी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जगह

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पिछले कुछ समय से चोट के कारण टीम से बाहर हैं। हार्दिक पंड्या को एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान गेंदबाजी करते हुए चोट लग गई जिसके बाद से वो टीम में जगह नहीं बना सके हैं।

हार्दिक पंड्या को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट सीरीज में नहीं मिला मौका

इसके बाद हार्दिक पंड्या को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट, वनडे और टी-20 सीरीज तीनों को ही मिस करना पड़ा और साथ ही हार्दिक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी सरजमीं पर होने वाली टी-20 और टेस्ट सीरीज में भी टीम का हिस्सा नहीं हैं।

हार्दिक पंड्या के बिना भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के महत्वपूर्ण और लंबे दौरे के लिए निकल चुकी है। भारतीय टीम में तीनों ही फॉर्मेट में अहम हिस्सा बन चुके हार्दिक पंड्या के बिना ही टीम को ऑस्ट्रेलिया से लोहा लेना होगा।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर माइक हसी ने हार्दिक के नहीं होने को माना भारतीय टीम के लिए चोट

हार्दिक पंड्या को भारतीय टीम मैनेजमेंट ने टेस्ट के लायक ना समझा हो लेकिन वहीं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज माइक हसी ने ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर हार्दिक पंड्या के नहीं होने को भारत के लिए बड़ा झटका करार दिया है।

माइक हसी ने हार्दिक पंड्या को लेकर कहा कि “मुझे लगता है कि हार्दिक एक अद्भुत प्रतिभा हैं। और मुझे यकिन है कि उनकी शैली ऑस्ट्रेलिया की परिस्थितियों के अनुकूल होगी। उन्हें भी शामिल करना था। क्योंकि उनके पास जिस तरह की ऑलराउंडर क्षमता है वो टीम को संतुलन प्रदान करती है। उनकी अनुपस्थिति भारत को चोट पहुंचा सकती है।”

भारत के पास है ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जीतने का बड़ा मौका

मिस्टर क्रिकेट के नाम से लोकप्रिय माइक हसी ने भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस बार के मौके को लेकर कहा कि “मुझे लगता है कि भारत के पास इस बार अच्छा मौका है। क्योंकि उनके पास कुछ अच्छे तेज गेंदबाजों के साथ एक उत्कृष्ट टीम है।”

“हालांकि मुझे ये भी लगता है कि ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी ब्रिगेड विश्व स्तरीय है और भाारतीय टीम, खासकर ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों में युवा खिलाड़ियों को चुनौती देगा। ऑस्ट्रेलिया हमेशा ही अपने घर पर अच्छा खेलता है और उन्हें हराया जाना मुश्किल है।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post माइक हसी ने कहा विराट ने अपने ही पैरो पर मारी कुल्हाड़ी इस खिलाड़ी को देनी चाहिए थी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जगह appeared first on SportzWiki Hindi.