ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच एकदिवसीय सीरीज की शुरुआत हो गई है. साउथ अफ्रीका ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. कप्तान फाफ डुप्लेसी का ये फैसला सही साबित हुआ.
पूरी टीम 38 ओवर में 152 रन पर ऑल आउट हो गई
ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 38 ओवर में 152 रन पर ऑल आउट हो गई. साउथ अफ्रीका के अनुभवी तेज गेंदबाज डेल स्टेन बड़े दिनों बाद अपने रंग में दिखे. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया टीम को शुरूआती झटके दिए. जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया टीम इससे उबर ही नहीं पाई.

6 विकेट खोकर साउथ अफ्रीका ने प्राप्त किया लक्ष्य
वहीँ दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने आई साउथ अफ्रीका ने आसानी से ये लक्ष्य प्राप्त कर लिया. सबसे ज्यादा रन साउथ अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने बनाएं. उन्होंने 40 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौकों की मदद से 47 रन बनाएं. हालांकि मार्कस स्टोइनिस ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए लेकिन इसका टीम कोइ फायदा नहीं हुआ और ऑस्ट्रेलिया पहला मैच हार गई. इसी के साथ साउथ अफ्रीका की टीम 1-0 से आगे हो गई है.
फाफ डुप्लेसी ने पकड़ा शानदार कैच
डेल स्टेन ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी की बल्लेबाजी करने आये डार्सी शॉट के खिलाफ इन्होने वैसे ही बाहर जाती हुई गेंद फेकी जिसपे उन्होंने शॉट खेला स्लीप में खड़े फाफ डुप्लेसी ने तुरंत उस गेंद को झपट लिया. और एक बेहतरीन कैच लपका आप भी देखिए ये विडियो कैसे उन्होंने ये कैच लपका.
यहाँ देखें विडियो
Dale Steyn gives South Africa an ideal start in Perth.
Watch live HERE: https://t.co/wqVydHLsAq #AUSvSA pic.twitter.com/K0tWpmQjH0
— cricket.com.au (@cricketcomau) November 4, 2018
ऑस्ट्रेलिया टीम स्मिथ और वार्नर के बिना बहुत कमजोर नजर आ रही है. खासकर इनकी बल्लेबाजी पर इसका बहुत ज्यादा फर्क पड़ा है.जिसका साउथ अफ्रीका फायदा उठाना चाहेगी.
The post वीडियो: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाफ डुप्लेसी ने लपका करिश्माई कैच, देखकर नहीं होगा यकीन appeared first on SportzWiki Hindi.