Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मोहम्मद शमी ने कहा- वीडियो देखकर कर रहा हूं आस्ट्रेलिया दौरे की तैयारी 

कोलकाता
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने सोमवार को कहा कि वह अपने प्रतिद्वंद्वियों के वीडियो देखकर आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीरीज की तैयारी कर रहे हैं। भारतीय तेज गेंदबाजों ने इंग्लैंड में अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन बल्लेबाज नहीं चले थे और टीम को 1-4 से हार का सामना करना पड़ा था। शमी ने कहा कि जहां तक तेज गेंदबाजों का सवाल है तो हमने इंग्लैंड में अच्छा प्रदर्शन किया था। हम आस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज की तैयारी कर रहे हैं और कई तरह के वीडियो देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी रणनीति जितना संभव हो इस सीरीज पर ध्यान देने का है क्योंकि हमारा प्रतिद्वंद्वी काफी मजबूत है। हम अपनी लाइन एवं लेंथ सही करने के लिये काम करेंगे। शमी ने स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर की गैरमौजूदगी के बारे में कहा कि अगर वे नहीं खेलते है। तो निश्चित तौर पर उनकी टीम कमजोर होगी, लेकिन आखिर में आपको अपनी रणनीति के हिसाब से चलना होता है और अपने मजबूत पक्षों पर काम करना होता है।