भारतीय टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन भारतीय टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे में गये हुए हैं. उनकी फॉर्म को लेकर वेस्टइंडीज के खिलाफ तमाम बाते चल रही थी, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम मैच में शानदार 92 रन की पारी खेल उन्होंने अपने आलोचकों का मुंह बंद कर दिया था.
इसी बीच भारतीय टीम के इस स्टार ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट के जरिये अपनी सफलता का मंत्र सभी के साथ साझा किया हैं.
कड़ी मेहनत को बताया सफलता का मंत्र

भारतीय टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया हैं. जिसमे वह अभ्यास करते हुए नजर आ रहे हैं.
साथ ही उन्होंने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, “सकारात्मक रहें, कड़ी मेहनत करें, अभी के लिए केवल एक मंत्र!”
यहाँ देखे धवन के प्रैक्टिस का वीडियो
View this post on Instagram
‘Stay positive, work hard and make it happen’ Only one mantra for now! #IndvsAus
ऑस्ट्रेलिया दौरे में करना चाहेंगे शानदार प्रदर्शन

बता दें, कि भारतीय टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन ऑस्ट्रेलिया दौरे में शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगे. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पिछले दौरे में भी शानदार प्रदर्शन किया था और इस दौरे में भी वह रनों की बरसात करना चाहेंगे.
टीम इंडिया के गब्बर को टेस्ट क्रिकेट में तो जगह नहीं मिली हैं, लेकिन वनडे और टी-20 क्रिकेट में वह एक्शन में नजर आयेंगे. वह लिमिटेड ओवर क्रिकेट में भारत के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक हैं.
ऐसा रहा हैं शिखर धवन का क्रिकेट करियर

शिखर धवन ने भारतीय टीम के लिए अबतक 34 टेस्ट मैच, 115 वनडे मैच और 43 टी-20 मैच खेले हुए हैं. 34 टेस्ट मैचों में धवन ने 40.61 की औसत से 2315 रन बनाये हुए हैं.
वहीं उन्होंने 115 वनडे मैचों में 45.69 की औसत से 4935 रन बनाये हुए हैं. वहीं 43 टी-20 मैचों में अबतक धवन ने 27.87 की औसत से 1115 रन बनाये हुए हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post शिखर धवन ने बताया टीम इंडिया में जगह बनाने का मन्त्र appeared first on SportzWiki Hindi.