Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मुशर्रफ ने पूछा, ‘धोनी को कहां से लाए’, गांगुली बोले- ‘वाघा पर घूम रहे थे पकड़ लाए’

स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिकेटर अक्सर अपनी लाइफ को लेकर कई अहम खुलासे करते रहते है। जिसके बारे में जानकर हर कोई हैरान रह जाता है। अब हाल ही में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने एक बड़ा खुलासा किया। गांगुली ने यह खुलासा महेंद्र सिंह धोनी को लेकर किया है । सौरव गांगुली ने खुलासा किया है कि धोनी को लेकर पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने उनसे पूछा की धोनी को कहां से लेकर आये हो ?

हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, गांगुली ने बताया कि साल 2006 में भारत पाकिस्तान दौरे गई थी और उस समय धोनी भी टीम में थे। धोनी की तारीफ करते हुए मुशर्रफ ने गांगुली से पूछा था कि ये (धोनी) आपको कहां मिले । इस सवाल पर सौरव ने बड़े ही मजाकियां अंदाज में जवाब देते हुए कहा था, वाघा बॉर्डर पर धूम रहे थे हमने उन्हें अंदर खींच लिया।”

यहां तक कि एक मैच में पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान मुशर्रफ ने धोनी से हंसते हुए कहा था, 'कृपया अपने बाल कभी न कटवाना, ये बाल आप पर बहुत चचते हैं।' वहीं आपको बता दे धोनी इन दिनों टीम इंडिया से बाहर चल रहे है और उनकी फॉर्म पर सवाल खड़े हो रहे है। धोनी काफी समय से बुरी फॉर्म से गुजर रहे है।

यह भी पढ़े:-

विराट कोहली की 12 महीने की कमाई आपको कर देगी हैरान, जानिए

शिखर धवन ने टेस्ट टीम ने चयन होने पर दिया ये बड़ा बयान, जानिए

हॉकी के महाकुंभ का हुआ रंगारंग शुभारंभ, माधुरी और शाहरुख ने दी प्रस्तुति



Herald