एक क्रिकेट मैच में दोनों टीमों की तरफ से 22 खिलाड़ी अपना बेस्ट देने के लिए मैदान में उतरते हैं। हर किसी की नजरें मैच में अपना 100 फिसदी देकर मैच में अपनी टीम के लिए जीत के नायक बनने पर रहती है। यानि मैच में सबसे बड़ा विजेता खिलाड़ी बनना हर कोई चाहता है।
मैन ऑफ द मैच किसी भी खिलाड़ी के लिए होता है बहुत खास
पूरे मैच में दोनों ही टीमों के तरफ से खेलने वाले 22 खिलाड़ियों में से 1 खिलाड़ी को ही मैच विजेता खिलाड़ी के रूप में घोषित किया जाता है।

मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को मैच के बाद एक ट्रॉफी और रूपयों से नवाजा जाता है। ये पल किसी भी खिलाड़ी के लिए बहुत ही खास होता है।
मैन ऑफ द मैच में मिली चैक की रेप्लिका कूड़े में पड़ी मिली
लेकिन जब ये पता चले कि मैच में मैन ऑफ द मैच रहने वाले खिलाड़ी को दी जाने वाली रेप्लिका चैक कूड़ा करकट में मिले तो ये बहुत ही हैरान करने वाली बात होगी।

भले ही आपको ये सुनकर अटपटा लगे लेकिन ये सही है कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए 5 मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मैच की मैन ऑफ द मैच में दी गई चैक की रेप्लिका कचरे के ढेर में मिली।
रविन्द्र जडेजा को मिला था मैन ऑफ द मैच
भारत और वेस्टइंडीज के बीच आखिरी वनडे मैच केरल में खेला गया था। इस मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को स्पिन गेंदबाज रविन्द्र जडेजा की शानदार गेंदबाजी की मदद से 104 रनों पर ही ढेर कर दिया था और मैच को आसानी से 9 विकेट से जीता था।
Sir Ravindra Jadeja's Man Of The Match Cheque Replica (5th ODI #IndvWI) Found In Garbage Dump By An NGO.
BCCI Must Get Rid Of These Useless Replicas To Reduce Non-biodegradable Wastes. pic.twitter.com/0QTTTyqB0E
— Sir Ravindra Jadeja (@SirJadeja) November 10, 2018
मैच के बाद शानदार गेंदबाजी करने वाले रविन्द्र जडेजा को मैन ऑफ द मैच दिया गया था। लेकिन मीडिया पर रविन्द्र जडेजा को मैन ऑफ द मैच के रूप में मिले 1 लाख रूपये की चैक की रेप्लिका के कूड़े में मिलने की खबर आ रही है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया में कूड़े से रेप्लिका को लिए एक कर्मचारी भी खड़ा दिख रहा है।
कूड़े में रेप्लिका मिलने का एनजीओ ने किया दावा
केरल एक एक एनजीओ ने इस बात का दावा किया है कि ये रेप्लिका कूड़े में मिली। इसके बाद वातावरण को दूषित करने के लिए प्लास्टिक या ऐसी कोई चीजों को वहां से रोकने के लिए बीसीसीआई को एनजीओ की तरफ से फटकार भी लगाई गई।
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post शर्मनाक: इस दिग्गज भारतीय खिलाड़ी को मिला हुआ ‘मैन ऑफ़ द मैच’ अवार्ड का चैक मिला कूड़े में, खिलाड़ी का नाम जान आप भी रह जायेगे आश्चर्यचकित appeared first on SportzWiki Hindi.