आजकल क्रिकेट में एक नया फैशन आया है कि क्रिकेट को अपनी सेवाए दे चुके पूर्व क्रिकेटर व वर्तमान क्रिकेटर अपनी आल टाइम ग्रेट इलेवेन टीम चुनते है और ऐसा आजकल कई पूर्व दिग्गज क्रिकेटर कर रहे है.
इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट ने भी अपनी आल टाइम इलेवेंन का चयन कर लिया है. उन्होंने अपनी आल टाइम इलेवेन में दो भारतीय खिलाड़ियों को जगह दी है और अपने ही देश के ओपनर बल्लेबाज एलिस्टर कुक को अपनी आल टाइम इलेवेन का कप्तान बनाया है.
अपने देश के इन दो ओपनरो को दी जगह

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट ने अपने ही देश के दो ओपनर बल्लेबाजों को अपनी ड्रीम इलेवन टीम में जगह दी हैं. उन्होंने माइकल वॉन और एलिस्टर कुक को अपनी ड्रीम इलेवन टीम में जगह दी है.
मध्यक्रम की जिम्मेदारी दी है इनको

जो रूट ने मध्यक्रम की जिम्मेदारी क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर, भारत के कप्तान विराट कोहली व साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स को दी है.
इन ऑलराउंडर को मिली है टीम में जगह
जो रूट ने दो ऑलराउंडर को अपनी टीम में रखा है. उन्होंने अपने ही देश के ऑलराउंडर एंड्रयू फ़्लिंटॉफ़ को भी जगह दी हैं. वहीं साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर जैक कैलिस को भी टीम में जगह दी हैं. वही विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर उन्होंने श्रीलंका के कुमार संगाकारा को रखा है.
इन गेंदबाजो पर रहेगा दारमोदार
जो रूट ने अपनी आल टाइम इलेवेन में ऑस्ट्रेलिया के तेज़ गेंदबाज मिचेल जॉनसन, ग्लेन मैकग्राथ और शेन वार्न को जगह दी है.
ये है जो रूट की पूरी टीम

जो रूट की आल टाइम इलेवेन टीम इस प्रकार है – माइकल वॉन, एलिस्टर कुक, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, जैक कैलिस, कुमार संगकारा, एंड्रयू फ़्लिंटॉफ़, मिचेल जॉनसन शेन वार्न, ग्लेन मैकग्राथ
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post जो रूट ने चुनी अपनी ड्रीम इलेवन टीम, धोनी को नजरंदाज कर इन दो भारतीय खिलाड़ियों को दी जगह appeared first on SportzWiki Hindi.