Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऋषभ पंत को विकेटकीपिंग करने देनी चाहिए: अजहरूद्दीन

कोलकाता
पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन का मानना है कि दिनेश कार्तिक की तुलना में ऋषभ पंत बेहतर विकेटकीपर है और टीम प्रबंधन को आगामी मैचों में उसे विकेटकींिपग की जिम्मेदारी सौंपनी चाहिए। अजहरूद्दीन ने कहा कि आपको पंत पर भरोसा करना होगा। अगर वह इग्लैंड में टेस्ट मैचों में विकेटकींिपग करने में सक्षम है तो टी20 में क्यों नहीं। और इसमें कोई शक नहीं कि इंग्लैंड में उसने कार्तिक की तुलना में बेहतर कौशल दिखाया। हैदराबाद के इस पूर्व बल्लेबाज ने कहा कि मैं ईमानदारी से कहता हूं कि आज ऋषभ को विकेटकीपिंग करनी चाहिए थी। अगर आप विकेटकीपर हो तो आपको विकेटकीपिंग करनी चाहिए। वह अच्छा खिलाड़ी है। उसने अच्छा प्रदर्शन किया है। वह जितनी अधिक विकेटकींिपग करेगा उतना अधिक सीखेगा। मुझे हालांकि लगता है कि उसकी विकेटकींिपग में काफी सुधार की जरूरत है। अजहर ने साथ ही कहा कि आगामी दिनों में बायें हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव काफी प्रभावी गेंदबाज होंगे।