Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से बाहर पृथ्वी शॉ

Shaw Shaw out of first Test against Australia

मुंबई, 30 नवंबर: भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी पृथ्वी शॉ चोटिल होने के कारण आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए इसकी जानकारी दी।

बीसीसीआई ने कहा, “क्रिकेट आस्ट्रेलिया एकादश के खिलाफ सिडनी में जारी एक चार दिवसीय अभ्यास मैच में एक कैच पकड़ने के दौरान शॉ को टखने में चोट आई है।”

बोर्ड ने कहा, “शुक्रवार सुबह शॉ की चोट की रिपोर्ट जारी हुई हैं और ऐसे में वह एडिलेड में आस्ट्रेलिया के खिलाफ छह दिसम्बर से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे। इस चोट से ठीक होने के लिए वह रिहेबिलिटेशन में जाएंगे।”

भारत और आस्ट्रेलिया के खिलाफ छह दिसम्बर से चार टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू हो रही है और इसका पहला टेस्ट मैच एडिलेड में खेला जाएगा।

The post आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से बाहर पृथ्वी शॉ appeared first on SportzWiki Hindi.