इंटरनेट डेस्क। अगर आप क्रिकेट जगत के बहुत बड़े फेंस है तो आपको एंड्रयू साइमंड्स और हरभजन सिंह का मंकी गेट विवाद बहुत अच्छे से याद होगा। आपको बता दे की जनवरी 2008 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही थी। अब इस विवाद का जन्म हुआ था अब इसके करीब दस साल बाद एंड्रयू साइमंड्स का एक और बयान समें आया है। उन्होंने इस विवाद को याद करते हुए कहा है की इस विवाद के बाद उनकी जिंदगी लगभग पूरी तरह से बदल गई। आपको बता दे की ये विवाद उन दिनों में काफी सुर्खियों में रहा था।
खबरों के अनुसार बताया जा रहा है की हाल ही में एंड्रयू साइमंड्स एक बाद फिर से मंकी गेट विवाद को याद करते हुए बयान दिया है। उन्होंने अभी भी इस कहा है की हरभजन ने उन्हें दो या तीन बार मंकी कहा था। साथ ही उन्होंने कहा की इस विवाद में मुझे मेरे साथी खिलाड़ियों को घसीटने का हमेशा अफसोस रहा। साथ ही उन्होंने कहा है की इस विवाद के बाद में मैं काफी शराब पीने लगा और मेरी जिंदगी मेरे ही सामने खत्म होने लगी। साथ ही उन्होंने कहा है की इसके बाद मैं खुद को दोषी समझ रहा था।
आपको बता दे की 2008 में साइमंड्स ने हरभजन सिंह पर नस्लभेदी टिप्पणी का आरोप लगाते हुए कहा कि भज्जी ने उन्हें मंकी कहा है। उसके बाद काफी विवाद हुआ और हरभजन पर 3 टेस्ट मैच का बैन लगा। लेकिन BCCI और टीम इंडिया बैन को मानने से इंकार कर दिया और दौरे को बीच में ही छोड़कर आने की बात करने लगी। इसके बाद भारी हरभजन सिंह पर बैन हटाया गया।
Herald