Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलियाई दौरे में रोहित और कोहली के बीच होगी इन रिकार्ड्स की टक्कर, जानिए  

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 21 नवंबर से शुरू होने जा रही टी 20 सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा। वैसे तो सभी खिलाड़ियों के लिए ऑस्ट्रेलियाई दौरा काफी अहम माना जा रहा है की लेकिन भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा के के बीच कई रिकार्ड्स को लेकर टक्कर देखने को मिलेगी। आपको बता दे की हाल ही में भारत-वेस्टइंडीज़ के बीच खेली गई 20 सीरीज में विराट कोहली को विश्राम दिया गया था।

भारतीय क्रिकेट टीम का अब ऑस्ट्रेलियाई दौरा शुरू होने वाला है साथ ही इस दौरे में कई नये खिलाड़ियों का मौका दिया जा रहा है। दोनों टीम अपना पहला टी-20 मैच 21 नवंबर को ब्रिसबेन में खेलेगी। साथ ही भारतीय टीम हर हाल में मैच जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी लेकिन रोहित शर्मा और विराट कोहली एक दूसरें को टक्कर देने के इरादे से मैदान में उतरेगी। टी-20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने के मामलें में न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल 2,271 के साथ पहले नंबर पर है साथ ही दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा 2,207 रन पर है। इनके बाद विराट कोहली 2,102 रन के साथ है साथ ही जहां रोहित शर्मा इस मामलें में मार्टिन का रिकॉर्ड तोड़ने मैदान में उतरेगे वही विराट भी इस रिकॉर्ड को तोड़ने के इरादे से उतरेगे।

साथ ही टी -20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा 223 चौके जड़ने का रिकॉर्ड श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर तिलकरत्ने दिलशान जबकि इस मामले में तीसरे नंबर पर 214 चौकों के साथ विराट कोहली कोहली हैं। और उनके बाद इस मामलें में 200 चौकों के साथ चौथे नंबर पर रोहित शर्मा हैं। दोनों खिलाड़ीयों के बीच इस रिकॉर्ड लेकर भी टक्कर रहेंगी। इसके अलावा टी-20 में सबसे ज्यादा 18 अर्धशतक का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है जबकि इस मामले में उनसे 3 अर्धशतक दूर रोहित शर्मा 15 अर्धशतक के साथ हैं।

और ये भी पढ़े:

IPL 2019: मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा सहित इन खिलाड़ियों को किया रिटेन, ये खिलाडी हुए बाहर

विराट कोहली ने वीडियो शेयर करते हुए महिला टीम को दिया ये संदेश, देखिए



Herald