Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जन्मदिन स्पेशल: विराट कोहली के नाम दर्ज है क्रिकेट जगत के ये खास  रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद खेली जा रही टी20 सीरीज से भारतीय कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया है क्योंकि आज सोमवार को विराट अपना 30 जन्मदिन मना रहा है। भारत के कप्तान विराट कोहली को रन मशीन के नाम से भी जाता है क्योंकि वो लगातार रन बनाते जा रहे है और कई रिकॉर्डस अपने नाम करते जा रहे है।


भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान ने 18 अगस्त 2018 को श्रीलंका के खिलाफ वनडे क्रिकेट में शुरूआत की थी। इसके बाद दिसंबर 2014 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर महेंद्र सिंह धोनी के टेस्ट क्रिकेट से अचानक संन्यास लेने के बाद पहली बार विराट कोहली को टीम इंडिया की कप्तानी सौंपी गई। फिर 2017 में सीमित ओवर क्रिकेट की कप्तान सौंपी गई। बता दे कि कप्तान कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जून 2011 में टेस्ट में डेब्यू किया था और जिम्मबावे के खिलाफ जून 2010 में टी20 फॉर्मेट में डेब्यू किया था। कोहली ने 2008 में भारत की अंडर 19 टीम की कप्तानी करते हुए विश्व विजेता बनाया था।

B'day Special : अनुष्का शर्मा से पहले इन अभिनेत्रियों से जुड़ चुका है विराट कोहली का नाम
डेब्यू से पहले ही इस भारतीय खिलाड़ी ने लिया टेस्ट क्रिकेट से संन्यास

आज हम आपको बताने जा रहे है भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के नाम खास रिकॉर्डस के बारे में।

विराट कोहली पहले ऐसे भारतीय कप्तान बने जिन्होंने दो या उससे ज्यादा दोहरे शतक लगाए थे। इसके साथ ही विदेश में दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय टेस्ट कप्तान भी बने।



विराट कोहली के नाम कप्तान के रूप में लगातार सबसे ज्यादा 9 सीरीज (2015-2017) जीतने का रिकॉर्ड है। इसके साथ ही पूर्व आस्ट्रेलिया के कप्तान रिकी पोंटिंग की बराबरी की।

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली पहले कप्तान बने जिन्होंने टेस्ट कप्तान के रूप में अपनी पहली तीनों पारियों में शतक ठोके थे। इसके साथ ही चार लगातार टेस्ट क्रिकेट सीरीज में दोहरे शतक जडऩे वाले पहले कप्तान भी बन गए।



विराट कोहली पहले कप्तान बने जिन्होंने एक साल में 10 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाए। इसके साथ ही सबसे तेज 1000 वनडे रन बनाने और सबसे तेज 2000 वनडे रन बनाने वाले कप्तान भी बने।

विराट कोहली भारतीय कप्तान के रूप में सर्वाधिक टेस्ट शतक (12 शतक)लगाने वाले खिलाड़ी बने।इ इसके अलावा सर्वाधिक दोहरे शतक (6 दोहरे शतक) लगाने वाले खिलाड़ी बने।



विराट कोहली के कप्तान के रूप में एक साल में सर्वाधिक शतक (2017 में 11 शतक) लगाने का रिकॉर्ड भी है। विराट कोहली कप्तान के रूप में सबसे जल्दी 3000 वनडे रन बनाने वाले कप्तान बने। हाल ही में वेस्टइंडिज के खिलाफ खेली गई सीरीज में लगातार तीन वनडे शतक लगाने वाले दुनिया के पहले कप्तान बने।



Herald