Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

केएल राहुल के साथ क्यों हो रहा अजिंक्य रहाणे जैसा व्यवहार, विराट की इस गलती से खत्म हो रहा है करियर

टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज़ केएल राहुल को टीम का भविष्य माना जा रहा था. राहुल अपनी टाइमिंग और स्टाइलिश बल्लेबाज़ी के लिए की वजह से कई लोगों के चहेते बने हुए है. इसके अलावा भारत के महान कप्तान सौरव गांगुली का भी मानना है कि राहुल आने वाले समय में काफी बड़े खिलाड़ी बन सकते है, लेकिन इन सबके बाद भी राहुल का वनडे करियर अभी तक कुछ ख़ास नही रहा है.

एक सलामी बल्लेबाज़ के रूप में खुद को साबित करने के बाद भी राहुल को मध्यक्रम में बल्लेबाज़ी के लिए मजबूर किया जा रहा है. वही अगर बात करें तो इससे पहले टीम मैनजेमेंट की इसी गलती की वजह से अजिंक्य रहाणे को भी टीम से अपनी जगह खोनी पड़ी थी.

तो आइये जानते हैं, कि टीम मैनजेमेंट क्यों कर रहा है ये गलती

टीम मैनजमेंट कर रहा है लगातार गलती 

केएल राहुल हमेशा से ही एक सलामी बल्लेबाज की भूमिका में बेहतर बल्लेबाज़ की भूमिका में नज़र आते है. इसके अलावा अगर आप उनके करियर पर भी नज़र डालेंगे तो आप पाएँगे कि राहुल मध्यक्रम में आगे काफी ज्यादा संघर्ष करते है. इसके अलावा नंबर चार जैसी महत्वपूर्ण पर वो बुरी तरह से फ्लॉप हो जाते है.

वहीं अगर आप सलामी बल्लेबाज़ के रूप में उन्हें देखने तो उन्हने टी-20 में शतक बनाया है. इसके अलावा टेस्ट क्रिकेट में भी उन्होंने सलामी बल्लेबाज़ के रूप में खुद को साबित किया है.

हाल के दिनों की अगर बात करें तो टीम इंडिया इस समय नंबर चार के बल्लेबाज़ की तलाश कर रही है, जो इस नंबर पर आ कर अच्छे कर सके. हालांकि टीम इंडिया को इस नंबर पर ऐसा कोई भी बल्लेबाज़ अभी तक नही मिला है.

वहीं अगर बात राहुल की करें तो कई दिग्गजों का मानना है कि राहुल इस नंबर पर सफल हो सकते है. इसके अलावा राहुल को इस नंबर पर भेजा जा सकता है. इसी वजह से टीम मैनजेमेंट लगातार ये प्रयास कर रही है.

हालांकि टीम मैनजेमेंट की इस गलती की वजह से राहुल का हाल भी रहाणे जैसा हो सकता है. एक समय रहाणे सलामी बल्लेबाज़ के रूप में बेहद शानदार प्रदर्शन कर रहे थे. वेस्टइंडीज के टूर पर उन्होंने लगातार चार फिफ्टी और एक शतक बनाया था.

हालांकि बाद में उन्हें लगातार इस नंबर पर मौके नही मिला और अब रहाणे अपने करियर के सबसे ख़राब दौर से गुजर रहे है. ऐसे में टीम मैजेमेंट को राहुल को लेकर भी इस तरह की गलती से बचना होगा.

The post केएल राहुल के साथ क्यों हो रहा अजिंक्य रहाणे जैसा व्यवहार, विराट की इस गलती से खत्म हो रहा है करियर appeared first on SportzWiki Hindi.