Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अंजुम मुद्गिल लगातार दूसरे वर्ष राष्ट्रीय चैंपियन बनी

नयी दिल्ली
भारत की नंबर एक महिला 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन निशानेबाज अंजुम मुद्गिल ने केरल के त्रिवेंद्रम में चल रही 62वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में रविवार को अपना राष्ट्रीय खिताब बरकरार रखा। पंजाब की अंजुम ने फाइनल में 458.6 का स्कोर कर खिताब जीता जबकि अनुभवी निशानेबाज महाराष्ट्र की तेजस्विनी सावंत ने 457.7 अंकों के साथ रजत और मध्य प्रदेश की सुनिधि चौहान ने 443.0के स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता। देश को हाल में 2020 ओलम्पिक का कोटा दिला चुकी अंजुम ने क्वालिफिकेशन में 1168 का स्कोर कर टॉप किया था जबकि तेजस्विनी 1163 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रही थीं।