Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो: क्रिस लीन के पवेलियन लौटते हुए खलील अहमद ने की ये शर्मनाक हरकत, लग सकता है जुर्माना

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया  के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला मेलबर्न के मैदान पर खेला जा रहा है. भारतीय टीम के गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के बल्लेबाजों के नाम में दम कर रखा है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत बेहद खराब रही.

भुवनेश्वर कुमार ने कंगारू कप्तान एरॉन फिंच पहले ओवर में ही चलता किया 

पारी की दूसरी ही गेंद पर भुवनेश्वर कुमार ने कंगारू कप्तान एरॉन फिंच को ऋषभ पंत के हाथों विकेट के पीछे कैच आउट करा कर भारत को पहली सफलता दिलाई. एरॉन फिंच पहली ही गेंद का सामना करते हुए शून्य पर पवेलियन लौट गए.

तेज गेंदबाज खलील अहमद ने क्रिस लिन के रूप में ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका दिया 

चौथे ओवर में तेज गेंदबाज खलील अहमद ने क्रिस लिन के रूप में ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका दे दिया. खलील की गेंद पर लिन, क्रुणाल पंड्या के हाथों लपके गए. लिन 13 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने अपनी पारी में 1 चौका और 1 छक्का लगाया.

लीन का विकेट लेने के बाद खलील ने दिखाई उनको अपनी टीशर्ट 

लीन का विकेट लेने के बाद भारत के नए युवा सनसनी खलील अहमद बहुत ज्यादा खुश हो गएं. विकेट लेने के बाद क्रिस लीन पवेलीयन जा रहे थे और इस खिलाड़ी ने उनको अपनी टीशर्ट दिखा के जाने का रास्ता दिखाने लगें. आप भी देखिए वीडियो

यहाँ देखें वीडियो

भारत के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया और ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. भारतीय टीम ने इस मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है.

ऑस्ट्रेलिया की टीम में एक बदलाव हुआ है

वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम में एक बदलाव हुआ है. चोटिल बिली स्टानलेक के स्थान पर नाथन कूल्टर नाइल को टीम में जगह मिली है.पहले मैच में चार रनों से मात खाने वाली भारतीय टीम की नजरें सीरीज में बराबरी हासिल करने पर हैं. ऑस्ट्रेलिया ने ब्रिस्बेन में खेले गए पहले टी-20 मैच में भारत को मात देकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है.

पहले मैच में भारत की तरफ से सिर्फ शिखर धवन का बल्ला ही चल सका था

पहले मैच में भारत की तरफ से सिर्फ शिखर धवन का बल्ला ही चल सका था. बाकी कोई और बल्लेबाज कुछ खास योगदान नहीं दे सका था. कोहली ने इस मैच में लोकेश राहुल को तीसरे नंबर पर भेजा था जो विफल रहे थे. दूसरे मैच में कोहली खुद तीसरे नंबर पर उतर सकते हैं.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें. 

The post वीडियो: क्रिस लीन के पवेलियन लौटते हुए खलील अहमद ने की ये शर्मनाक हरकत, लग सकता है जुर्माना appeared first on SportzWiki Hindi.