Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शिखर धवन के बचपन के इस साथी को टीम इंडिया में नहीं मिली जगह, अब इस टीम के लिए कर रहा चौके छक्के की बरसात

क्रिकेट में कुछ खिलाड़ी ऐसे भी होते हैं। जो क्रिकेट की चमकीली दुनिया से पीछे रहते हैं, लेकिन फिर भी नाम कमा जाते हैं। ऐसा ही एक भारतीय खिलाड़ी इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ हैं। ये खिलाड़ी मिलिंद कुमार हैं। बता दे इन्होंने धवन के साथ क्रिकेट जगत में आगाज किया था। 27 साल के मिलिंद एक भारतीय क्रिकेटर हैं।

जिन्हे शायद कुछ लोग ही जानते होंगे। मगर रणजी मैच के दौरान एक दिन में 200 रन बनाकर ये रातों रात सुर्ख़ियों में आ गए। गुरुवार को मिलिंद ने रणजी ट्रॉफी प्लेट ग्रुप मैच में सिक्किम के लिए डेब्यू अपना डेब्यू किया था।

इस मैच में मिलिंद ने 202 रन की शानदार पारी खेली थी। ये खिलाड़ी जब पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए तब टीम 15 रन पर 5 विकेट के साथ थी। इसके बाद इस खिलाड़ी ने 248 गेंदों में शानदार दोहरा शतक जड़ा।

दिल्ली टीम ने नहीं दिया मौका

आपको बता दे ये खिलाड़ी पहले दिल्ली की तरफ से रणजी मैच खेलता था। मगर दिल्ली टीम में उन्हें ज्यादा खेलने मौका नहीं दिया जाता था।जिसके कारण उन्हें अपना राज्य बदलना पड़ा और उन्होंने सिक्किम की टीम की तरफ रुख किया। बता दे सिक्किम टीम का भी यह डेब्यू मैच है।

5 साल पहले तक थे धवन के साथी

बता दे मिलिंद भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज धवन के साथी खिलाड़ी रहे हैं। पांच साल पहले दिल्ली की टीम ने इंगलैंड के खिलाफ एक वॉर्म-अप मैच खेला था। जिसमें मिलिंद और धवन दिल्ली की तरफ से मैच में हिस्सा ले रहे थे। इस मैच के दौरान धवन ने 110 रन बनाए थे और मिलिंद ने 78 रन अपने नाम किये थे। इस मैच के बाद धवन तो टीम इंडिया में सेलेक्ट हो गए मगर मिलिंद आज भी टीम इंडिया की जर्सी का इंतज़ार कर रहे हैं।

फर्स्ट क्लॉस क्रिकेट करियर

इस खिलाड़ी को फर्स्ट क्लॉस क्रिकेट खेलते हुए भले ही सात से आठ साल हो गए हैं। लेकिन उन्हें यहां भी ज्यादा चांस नहीं मिला हैं। इन्होंने 2011 में हरियाणा के खिलाफ फर्स्ट क्लॉस डेब्यू किया था। मिलिंद के नाम अभी महज 29 प्रथम श्रेणी मैच दर्ज हैं। इसमें मिलिंद के नाम पर 1208 रन हैं

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post शिखर धवन के बचपन के इस साथी को टीम इंडिया में नहीं मिली जगह, अब इस टीम के लिए कर रहा चौके छक्के की बरसात appeared first on SportzWiki Hindi.